21.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

UP Nagar Nikay Chunav: गौतमबुद्धनगर की दादरी नगर पालिका और 5 नगर पंचायतों का आरक्षण जारी, देखिए लिस्ट

दादरी नगर पालिका में सभासदों के लिए 25 वार्ड हैं. इनमें से 9 वार्डों को सामान्य रखा गया है. नगर पालिका के 6 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं. इन वार्डों से किसी भी जाति की महिला चुनाव लड़ सकती हैं.

Lucknow: प्रदेश सरकार ने नगर निकाय चुनावों के लिए आरक्षण सूचियां जारी कर दी हैं. गौतमबुद्ध नगर की रबूपुरा नगर पंचायतलिका और पांच नगर पंचायतों दनकौर, रबूपुरा, बिलासपुर, जेवर और जहांगीरपुर के वार्डों की आरक्षण सूची जारी कर दी गई हैं.

Untitled 1
Up nagar nikay chunav: गौतमबुद्धनगर की दादरी नगर पालिका और 5 नगर पंचायतों का आरक्षण जारी, देखिए लिस्ट 6
Untitled 2
Up nagar nikay chunav: गौतमबुद्धनगर की दादरी नगर पालिका और 5 नगर पंचायतों का आरक्षण जारी, देखिए लिस्ट 7
Untitled 3
Up nagar nikay chunav: गौतमबुद्धनगर की दादरी नगर पालिका और 5 नगर पंचायतों का आरक्षण जारी, देखिए लिस्ट 8
Untitled 4
Up nagar nikay chunav: गौतमबुद्धनगर की दादरी नगर पालिका और 5 नगर पंचायतों का आरक्षण जारी, देखिए लिस्ट 9

दादरी नगर पालिका में सभासदों के लिए 25 वार्ड हैं. इनमें से 9 वार्डों को सामान्य रखा गया है. नगर पालिका के 6 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं. इन वार्डों से किसी भी जाति की महिला चुनाव लड़ सकती हैं. अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए एक वार्ड आरक्षित किया गया है. पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 2 वार्ड आरक्षित किए गए हैं. पिछड़ा वर्ग के लिए 4 वार्ड आरक्षित किए गए हैं. अनुसूचित जातियों के लिए 2 वार्ड आरक्षित किए गए हैं.

दनकौर नगर पंचायत में 11 वार्ड हैं. इनमें 3 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं. दो वार्ड सभी जातियों की महिलाओं के लिए हैं. पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए एक वार्ड, अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए एक वार्ड और अनुसूचित जाति के लिए 2 वार्ड रिजर्व किए गए हैं.

रबूपुरा नगर पंचायत में 12 वार्ड हैं. इनमें से 5 वार्ड सामान्य रहेंगे. अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए एक वार्ड रिजर्व किया गया है. पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए भी एक वार्ड रिजर्व किया गया है. महिलाओं के लिए 2 वार्ड रिजर्व किए गए हैं. पिछड़ा वर्ग के लिए 2 वार्ड रिजर्व किए गए हैं.

बिलासपुर नगर पंचायत में 10 वार्ड हैं. इनमें से 4 को अनारक्षित रखा गया है. एक वार्ड अनुसूचित जातियों के लिए और एक वार्ड अनुसूचित जातियों की महिलाओं के लिए आरक्षित है. पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए एक वार्ड आरक्षित किया गया है. पिछड़ा वर्ग के लिए एक वार्ड आरक्षित किया गया है.

जहांगीरपुर नगर पंचायत में 10 वार्ड हैं. इनमें से 5 वर्णों को अनारक्षित रखा गया है. अनुसूचित जातियों के लिए एक वार्ड रिजर्व किया गया है. पिछड़ा वर्ग के लिए एक वार्ड रिजर्व किया गया है. पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए भी एक वार्ड रिजर्व है.

जेवर नगर पंचायत में 16 वार्ड हैं. इनमें से छह वार्डों को अनारक्षित रखा गया है. पिछड़ा वर्ग महिलाओं के लिए 2 वार्ड रिजर्व किए गए हैं. अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए भी 2 वार्ड रिजर्व किए गए हैं. 2 वार्ड केवल महिलाओं के लिए रिजर्व हैं. मतलब, इन सीटों पर किसी भी जाति की महिला चुनाव लड़ सकती हैं. अनुसूचित जातियों के लिए 2 वार्ड रिजर्व किए गए हैं. पिछड़ा वर्ग के लिए भी दो वार्ड रिजर्व किए गए हैं.

Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel