Live Updates

UP Chunav 2022 Live News: यूपी चुनाव में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव लाए अमेरिकी कनेक्शन, ट्वीट हुआ Viral

Updated:
विज्ञापन

UP Chunav 2022 Live News Updates: यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव होने के बाद अब सभी दलों की नजर दूसरे चरण पर टिकी हुई है. भाजपा (BJP), सपा (SP), बसपा (BSP) और कांग्रेस (Congress) की ओर से जनसभाएं आदि तेज हो चली हैं. हर तरह की चुनावी खबरों की अपडेट जानने के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ.

विज्ञापन

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने एक ट्वीट करके यूपी चुनाव में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का कनेक्शन जोड़ दिया है. उन्होंने लिखा है, ‘जीत की अपील कर के, जिसका भी है हाथ उठाया वो जितने भी वोट से हारता उससे ज़्यादा से हरवाया.’ इसमें दो तस्वीर लगाई गई हैं. एक में पीएम मोदी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का हाथ पकड़ रखा है और दूसरी में वे सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ हाथ उठाए हुए हैं.

‘यूपी को अब गुंडाराज नहीं चाहिए’

पीएम नरेंद्र मोदी ने कासगंज में कहा कि जनता ने पहले चरण में जमकर वोट किया है. यूपी के लोगों ने साबित कर दिया है कि अब उन्हें यूपी में गुंडाराज नहीं चाहिए. उन्होंने कहा कि मोदी और योगी की जोड़ी को जनता पसंद कर रही है. आशीर्वाद दे रही है. उन्होंने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वे यूपी की जनता को बांटने का काम कर रहे हैं.

‘परिवारवादी भी जान गए हैं कि नैया डूब चुकी है’

पीएम नरेंद्र मोदी ने कासगंज में कहा कि परिवारवादी लोगों को भी पता चल गया है कि अब उनकी नैया डूब चुकी है. उन्होंने कहा कि पहले चरण के चुनाव में लोगों ने बढ़-चढ़कर कमल निशान को वोट दिया है.

कासगंज में पीएम मोदी कर रहे जनसभा…

कासगंज में पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा हो रही है. इस बीच उन्होंने कासगंज की जनता को नमन करके डबल इंजन की प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहे कि प्रदेश में विकास कार्य 2017 के बाद बहुत तेजी से हुआ है. वहीं, उन्होंने ऐलान किया कि अयोध्या में लताजी के नाम पर सड़क का निर्माण कराया जाएगा.

शाहजहांंपुर में अमित शाह ने सपा का बताया ‘अर्थ’

शाहजहांपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए जनसभा कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने सपा का अर्थ बताते हुए कहा कि सपा सरकार में सिर्फ परिवार का ही भला सोचा जाता था. उन्होंने सपा का मतलब परिवारवादी कहा. इससे पहले वे बरेली में जनसभा कर रहे थे. इस बीच उन्होंने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर खूब जुमले किए. वहीं, दावा किया कि पहले चरण के मतदान में सपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा.

रामपुर में सपा सुप्रीमो अखिलेश की रैली का आयोजन

बरेली केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सपा के खिलाफ जनसभा में जमकर नारेबाजी की. इसके तुरंत बाद ही रामपुर में सपा और रालोद की संयुक्त जनसभा को संबोधित करते हुए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा, ‘यह कोई साधारण चुनाव नहीं है. इस चुनाव के जरिए लोग संविधान बचाने के लिए सपा के पक्ष में वोट करें.’

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola