UP Chunav 2022: झांसी नगर विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितनी रही वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Feb 2022 6:43 PM
UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. दूसरे चरण के बाद आज तीसरे दूसरे चरण का मतदान हुआ. झांसी नगर में शाम 5 बजे तक 57.71प्रतिशत मतदान हुआ.
UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. दूसरे चरण के बाद आज तीसरे दूसरे चरण का मतदान हुआ. झांसी नगर में शाम 5 बजे तक 57.71 प्रतिशत मतदान हुआ. 2017 के विधानसभा चुनाव में झांसी नगर में कुल 48.68 प्रतिशत मतदान हुआ था. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से रवि शर्मा ने बहुजन समाज पार्टी के सीता राम कुशवाहा को 55778 वोटों से हराया था.
-
1996 चुनाव में बीजेपी के रविंद्र शुक्ला ने जीत दर्ज की थी
-
2002 चुनाव में बसपा के रमेश कुमार शर्मा विधायक चुने गए.
-
2007 चुनाव में कांग्रेस से प्रदीप जैन आदित्य ने जीत हासिल की थी.
-
2012 चुनाव में भाजपा से रवि शर्मा झांसी नगर के लिए विधायक चुने गए
-
2017 चुनाव में भाजपा से रवि शर्मा ने जीत दर्ज की थी.
-
कुल मतदाता – 416913
-
पुरुष मतदाता – 223285
-
महिला मतदाता- 193597
-
थर्ड जेंडर मतदाता- 31
झांसी नगर की जनता लंबे समय से सड़कों की समस्याओं से जूझती रही है. रोजगार की कमी के चलता युवाओं के पलायन की समस्या बनी रहती है. गंदगी, पानी, सीवर जाम की समस्याएं आम हैं. हालांकि, वर्तमान विधायक ने समय-समय पर सारे काम किए जाने का दावा जरूर करते रहते हैं, अब यह तो जनता तय करेगी की कितना काम हुआ और कितना नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










