UP Chunav 2022: बलहा विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Feb 2022 9:12 PM

विज्ञापन

यूपी में आज पांचवे चरण का मतदान हुआ. बहराइच जिले में आने वाले बलहा विधानसभा सीट पर भी पांचवें चरण में मतदान हुआ. बहराइच जिले में शाम 5 बजे तक 54.68 प्रतिशत मतदान हुआ.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. यहां चार चरणों में चुनाव हो चुके है. जिसके बाद आज पांचवें चरण का मतदान हुआ. बहराइच जिले में आने वाले बलहा विधानसभा सीट पर भी पांचवें चरण में मतदान हुआ. बहराइच जिले में शाम 5 बजे तक 54.68 प्रतिशत मतदान हुआ.

बलहा (सुरक्षित) विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में आती है. 2019 के उप चुनाव में बीजेपी की सरोज सोनकर ने सपा की किरन भारती को 46,487 वोटों से हराया था. बलहा विधानसभा में पिछले दो विधानसभा चुनाव में जो भी प्रत्याशी जीता है, वह लोकसभा सांसद बना है. 2012 में सावित्री बाई फुले जीतीं तो वह 2014 में सांसद बनीं. इसके बाद 2017 में अक्षयवर लाल गौड़ जीते, वो भी 2019 में लोकसभा सांसद चुने गए.

बलहा सीट का सियासी इतिहास

  • 2012 – सावित्री बाई फुले- बीजेपी

  • 2015 (उपचुनाव)- बंशीधर बौद्ध- सपा

  • 2017- अक्षयवर लाल गौड़- बीजेपी

  • 2019 (उप चुनाव)- सरोज सोनकर- बीजेपी

बलहा सीट से मौजूदा विधायक

बलहा सीट से वर्तमान में बीजेपी की सरोज सोनकर विधायक हैं. सरोज सोनकर हिंदी और संस्कृत विषय से पोस्ट ग्रेजुएट हैं. इनका मुख्य व्यवसाय कृषि और व्यापार है.

क्या है जातिगत समीकरण

बलहा विधानसभा सीट पर एससी/एसटी मतदाता काफी ज्यादा हैं. यही जीत-हार में अहम भूमिका निभाते हैं. इसके अलावा ओबीसी मतदाता भी यहां ज्यादा हैं.

बलहा विधानसभा में मतदाता

  • कुल मतदाता- 2,90,660

  • पुरुष- 1,60,159

  • महिला- 1,30,501

बलहा की जनता के मुद्दे

  • बेरोजगारी

  • महंगाई

  • छुट्टा जानवरों की समस्या

  • विकास

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola