UP Board Result: बोर्ड रिजल्ट की भ्रामक खबरों से रहें सावधान, UPMSP के अधिकारी ने बताया कब आएगा परिणाम

UP Board 10th 12th Result 2022 Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया समेत विभिन्न प्लेटफॉर्म पर तरह-तरह की फर्जी खबरें फैलाई जा रही हैं, जबकि बोर्ड के अधिकारी ने..
UPMSP Board Result 2022: यूपी बोर्ड (UP Board Result 2022) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है. लेकिन इससे पहले सोशल मीडिया समेत विभिन्न प्लेटफॉर्म पर तरह-तरह के कयास, अफवाहें और फर्जी खबरें फैलाई जा रही हैं, जबकि बोर्ड ने परिणाम जारी करने की डेट को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा.
फर्जी खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने बताया कि, ‘विभाग ने बोर्ड रिजल्ट को लेकर अभी कोई भी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है. उन्होंने बताया कि एक बार परिणाम की तारीख तय हो जाने के बाद ही इसकी घोषणा यूपीएमएसपी (UPMSP) की आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in पर की जाएगी.
दरअसल, कुछ मीडिया वेबसाइट पर दावा किया जा रहा था कि यूपी बोर्ड के हाइस्कूल और इंटर के नतीजे 9 जून को घोषित किए जाएंगे, जबकि कुछ का दावा है कि 10 जून को परिणाम घोषित किया जाएगा. हालांकि, माध्यमिक शिक्षा की अतिरिक्त मुख्य सचिव आराधना शुक्ला के अनुसार, परिणाम की घोषणा की तारीख अभी तक तय नहीं की गई है.
यूपी बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट (UP Board Result 2022) की तारीख और समय की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. दरअसल, यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 51,92,689 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से सिर्फ 47,75,749 छात्र-छात्राओं ने ही परीक्षा दी. साल 2021 में 10वीं में 99.53 फीसदी छात्र पास हुए थे, जबकि 12वीं में 97.88 प्रतिशत छात्र पास हुए थे.
बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे 10वीं और 12वीं के छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से जुड़ी जानकारी के लिए यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें. बोर्ड रिजल्ट संभवता: 15 जून को जारी किया जा सकता है. छात्र अपने एडमिट कार्ड के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. रिजल्ट से संबंधित सभी महत्वपूर्ण विवरणों का उल्लेख एडमिट कार्ड पर किया गया है.
-
upresults.nic.in
-
upmsp.edu.in
-
upmspresults.up.nic.in
-
results.nic.in
-
स्टेप- 1: सबसे पहले यूपी बोर्ड (UP Board Result 2022) की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं.
-
स्टेप- 2: होमपेज पर, ‘यूपी बोर्ड क्लास 10th या यूपी बोर्ड क्लास 12th परिणाम 2022’ का लिंक दिखाई देखा, जहां आपको क्लिक करना होगा (लिंक एक्टिव होने के बाद)
-
स्टेप- 3: अपना यूपी बोर्ड रोल नंबर और अन्य मांगी गई जानकारी दर्ज करें.
-
स्टेप- 4: सबमिट पर क्लिक करें
-
स्टेप- 5: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम स्क्रीन पर शो हो जाएगा.
-
स्टेप- 6: अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर लें या लेपटॉप/कंप्यूटर पर सेव कर लें.
Posted By: Sohit Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




