Bareilly news: लखनऊ मेल के एसी कोच में मंजिल आने से पहले थमा साँसों का सफर, इलाज से पहले दे दी जान

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Aug 2022 5:20 PM

विज्ञापन

बरेली के देहात के थाना फतेहगंज पूर्वी की सुभाष कॉलोनी निवासी मुकुट सिंह (32 वर्ष) की गुरुवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई. इसकी सूचना पुलिस को मिली. इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के परिजनों ने बताया कि मुकुट ई-रिक्शा चालाता था.

विज्ञापन

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र की सुभाष कॉलोनी निवासी एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई.इससे मृतक के परिवार में कोहराम मच गया.परिजनों ने रिश्तेदार और दोस्तों पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है.इसके साथ ही बहेड़ी में बिहार की राजधानी पटना निवासी एक महिला ने आग लगाकर जान दे दी.पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है.

दोस्तों के साथ पी रहा था शराब

बरेली के देहात के थाना फतेहगंज पूर्वी की सुभाष कॉलोनी निवासी मुकुट सिंह (32 वर्ष) की गुरुवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई. इसकी सूचना पुलिस को मिली. इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के परिजनों ने बताया कि मुकुट ई-रिक्शा चलाता था. परिजनों ने रिश्तेदार और दोस्तों के साथ बुधवार रात शराब पीने की बात कही. बोले, शराब पीने के दौरान दोस्त और रिश्तेदारों ने जहर दे दिया.इसके बाद सुबह में हालत बिगड़ गई. इलाज से पहले ही मौत हो गई. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतक की पत्नी सीमा का रो- रो कर बुरा हाल है.

नगर पालिका बहेड़ी के मोहल्ला केशवापुरम निवासी एक महिला ने आग लगाकर जान दे दी. उस वक्त महिला का पति किसी कार्य से घर से बाहर गया था. मृतका के तीन बच्चे हैं. बिहार की राजधानी पटना में मृतका का मायका है.उसके मायके वालों को सूचना दी गई. यह लोग बरेली के लिए चल दिए हैं.परिजनों ने बताया कि घर में भूत प्रेत का चक्कर था. महिला ने कई बार भूत देखने की बात कही थी. इसको लेकर घर में पूजा पाठ कराया गया. मगर इसके बाद भूत दिखता था.जिसके चलते आग लगाकर जान दे दी. इससे मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola