Ghaziabad: लिफ्ट में 24 मिनट तक फंसी रहीं तीन मासूम बच्चियां, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन
Ghaziabad: लिफ्ट में 24 मिनट तक फंसी रहीं तीन मासूम बच्चियां, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, केस दर्ज

Ghaziabad News: यूपी के गाजियाबाद में एक बार फिर लिफ्ट फंसने का मामला सामने आया है. दरअसल, यह मामला क्रॉसिंग रिपब्लिक की एसोटेक नेस्ट सोसायटी का है. जहां एक लिफ्ट अचानक खराब हो गई. इस दौरान लिफ्ट में तीन बच्चियां फंस गईं.

विज्ञापन

Ghaziabad News: यूपी के गाजियाबाद में एक बार फिर लिफ्ट फंसने का मामला सामने आया है. दरअसल, यह मामला क्रॉसिंग रिपब्लिक की एसोटेक नेस्ट सोसायटी का है. जहां एक लिफ्ट अचानक खराब हो गई. इस दौरान लिफ्ट में तीन बच्चियां फंस गईं. मिली जानकारी के अनुसार करीब 20 मिनट तक लिफ्ट में बच्चियां फंसी रहीं. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

undefined
लिफ्ट को खोलने की कोशिश में लगी रहीं बच्चियां
undefined

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लिफ्ट खराब होने के कारण बच्चियों फंसी हुई है और बुरी तरह घबरा हैं. वह काफी देर तक लिफ्ट को खोलने की कोशिश करती रहीं, लेकिन लिफ्ट नहीं खुली. अपनी सूझबूझ दिखाते हुए उन्होंने इमरजेंसी कॉल बटन प्रेस किया. लेकिन उन्हें तत्काल मदद नहीं मिली. बताया जा रहा है कि यह घटना 29 नवंबर की शाम को हुई थी.

रोते हुए घर पहुंची बच्चियां
undefined

मिली जानकारी के अनुसार लिफ्ट खुलने के बाद जब बच्चियां रोते हुए घर पहुंचीं तो उन्होंने अपने परिवार को घटना की जानकारी दी. इसके बाद बच्चियों के परिजनों ने सोसायटी के पदाधिकारियों और मेंटेनेंस कंपनी के खिलाफ पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करा दिया. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में जांच की शुरू कर दी है.

लिफ्ट से निकलने के बाद  डरी हुई है बच्चियां
undefined

बच्चियों के परिजनों का कहना है कि लिफ्ट की मेंटेनेंस के लिए हर साल 25 लाख से ज्यादा खर्च होता है. आए दिन सोसायटी की लिफ्ट खराब होती रहती है. लोग आए दिन लिफ्ट में फंस जाते हैं. इसकी काफी शिकायत भी की गई है लेकिन इसके बावजूद इसपर ध्यान नहीं दिया गया. बता दें कि तीनों बच्चियों की उम्र करीब 8 से 10 साल है. इस घटना के बाद से बच्चियां डरी हुई हैं.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola