Opium Farming : अफीम की खेती के लिये लाइसेंस देने की प्रकिया शुरू
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
अफीम की खेती में किसानों की काफ़ी रुचि दिखाई दे रही है. पोस्ता की खेती के लिए लाइसेंस के वितरण का कार्य मंगलवार से नगर के केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो कार्यालय पर शुरू कर दिया गया है. इसके लिए सुबह से ही कार्यालय परिसर में किसान पहुंचने लगे थे. लाइसेंस देने की प्रक्रिया दो नवंबर तक चलेगी.
विज्ञापन
Opium Farming : केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय ने इस बार जारी नोटिफिकेशन में कहा है कि पिछले सत्र में खेती करने वाले किसान, जिनकी दी गई . अफीम में मॉर्फीन की मात्रा 4.2 किलो प्रति हेक्टेयर रही है, उनको 10 ऐरी का लाइसेंस दिया जाएगा. साथ ही जिनको बिना चिरा पोस्ता की खेती का लाइसेंस दिया गया है, उनको यथावत लाइसेंस दिए जाए. एक और कंडीशन कही है कि जिन किसानों ने पिछले सत्र में 3 से 4.2 किलो मॉर्फीन का औसत दिया था. उनको भी इस बार केवल दाना के लिए पोस्ता खेती का लाइसेंस दिया जाएगा. ऐसे किसान फसल से अफीम नहीं निकाल सकेंगे.
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें