ePaper

UP Police SI Exam Result: यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर एक्जाम का रिजल्ट घोषित, यहां देखें अपना परिणाम

Updated at : 11 Jan 2021 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
UP Police SI Exam Result: यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर एक्जाम का रिजल्ट घोषित, यहां देखें अपना परिणाम

UP Police SI Exam Result: यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. सफल कैंडिडेट्स की लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है.इस परीक्षा के आधार पर 293 अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए अर्ह घोषित किया गया है.लिखित परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी.

विज्ञापन

यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. सफल कैंडिडेट्स की लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है.इस परीक्षा के आधार पर 293 अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए अर्ह घोषित किया गया है.लिखित परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी.

वेबसाइट पर जारी है रिजल्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इन सभी 463 मृतक आश्रित कैंडिडेट्स की शारीरिक दक्षता परीक्षा 14 सितंबर 2019 और छह मार्च 2020, 25 सितंबर 2020, 4 नवंबर व 5 दिसंबर 2020 को आयोजित की थी. ये भर्तियां नई नियमावली से हो रही हैं. शारीरिक दक्षता परीक्षा में कुल 270 कैंडिडेट्स फेल घोषित किए गए हैं, जिनमें से 23 परीक्षा में गैर हाजिर होने के कारण फेल किये गए हैं. सफल अभ्यर्थियों का नाम बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है.

प्लाटून कमांडर भी हुए सफल

इसी तरह प्लाटून कमांडर पीएसी के मृतक आश्रित कोटे के 26 पदों पर भर्ती के लिए कराई गई शारीरिक दक्षता परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया गया है. इसमें कुल 61 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 42 सफल हुए हैं.

अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर जा सकते हैं

शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल कैंडिडेट्स को अब लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा. लिखित परीक्षा के लिए तारीख का ऐलान बाद में किया जायेगा. उसके बाद लिखित परीक्षा में सफल कैंडिडेट्स का मेडिकल चेक अप होगा. परिणाम जानने के लिए सबसे पहले आपको http://uppbpb.gov.in/ पर क्लिक करना होगा. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आप अपना नाम लिस्ट में चेक कर सकते हैं.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola