अलीगढ़ में रूबी खान ने मनाई गोपाष्टमी, गौमाता का किया पूजन और खिलाया गुड़-केला
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Nov 2022 6:07 PM
अलीगढ़ के रोरावर थानाक्षेत्र के अंतर्गत शाहजमाल स्थित माबूद नगर निवासी और बीजेपी के महिला मोर्चा की जयगंज मंडल उपाध्यक्ष ने गोपाष्टमी मनाई. रूबी खान ने राधारमण गौशाला जाकर गाय की पूजा की और गाय को गुड़ और केला खिलाया. रूबी खान ने बताया कि हिंदू और मुस्लिम में भेदभाव न करें.
Aligarh News: गणेश चतुर्थी, नवरात्र, लक्ष्मी पूजन, छठ पूजा के बाद अब अलीगढ़ की रूबी खान ने गोपाष्टमी पर गौमाता की पूजा की और गाय को गुड़ और केला खिलाया. अलीगढ़ के रोरावर थानाक्षेत्र के अंतर्गत शाहजमाल स्थित माबूद नगर निवासी और बीजेपी के महिला मोर्चा की जयगंज मंडल उपाध्यक्ष ने गोपाष्टमी मनाई. रूबी खान ने राधारमण गौशाला जाकर गाय की पूजा की और गाय को गुड़ और केला खिलाया. रूबी खान ने बताया कि हिंदू और मुस्लिम में भेदभाव न करें, दोनों मिलकर के सभी त्योहार मनाएं. सभी लोग एकता को बनाए रखें.
गणेश चतुर्थी पर रूबी आसिफ खान ने अपने घर में गणेश प्रतिमा की स्थापना की थी. इसे लेकर विवाद हुआ था और वह चर्चा में आईं थीं. फिर नवरात्रि में मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की थी, कन्या लांगुरा भी जिमाए थे, तब रूबी खान के खिलाफ मौलानाओं ने फतवा भी जारी किया था. दीपावली पर रूबी खान ने लक्ष्मी पूजन किया था. रूबी खान ने छठ पूजा भी की. हिंदू त्योहार मनाने के कारण रूबी आसिफ खान को मौलवियों से फतबे और धमकियां भी मिल चुकी हैं. रूबी खान के घर और गली में सरेस से चिपके प्रिंट निकले हुए ब्लैक एंड वाइट पोस्टर लगाए गए थे, जिस पर लिखा हुआ था कि रूबी काफिर हो गई है, यह पूजा कर रही है, इसको परिवार समेत इस्लाम से खारिज कर देना चाहिए, इनको जिंदा जला देना चाहिए. पोस्टर पर सबसे नीचे जमाते इस्लामी का नाम लिखा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










