प्रियंका गांधी के रामपुर दौरे में बड़ा हादसा, काफिले की कई गाड़ियां आपस में टकराई
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 Feb 2021 10:29 AM
रामपुर दौरे पर निकलीं कांग्रेस नेता और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के काफिले में बड़ा हादसा हो गया है. उनके काफिले में शामिल गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई. यह हादसा हापुड़ हाईवे पर गढ़मुक्तेश्वर के पास हुआ.
रामपुर दौरे पर निकलीं कांग्रेस नेता और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के काफिले में बड़ा हादसा हो गया है. उनके काफिले में शामिल गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई. यह हादसा हापुड़ हाईवे पर गढ़मुक्तेश्वर के पास हुआ. बता दें, प्रियंका गांधी यूपी के रामपुर जिले जा रही थीं. यहां वह किसान ट्रैक्टर रैली में मारे गए किसान नवरीत सिंह के परिजनों से मुलाकात करेंगी.
उत्तर प्रदेशः रामपुर जा रही प्रियंका गांधी वाड्रा के काफिले की गाड़ियों की हापुड़ रोड पर आपस में टक्कर हो गई। pic.twitter.com/nfNzj0BhNw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2021
जो खबर आ रही है उसके अनुसार, काफिले में शामिल एक गाड़ी के अचानक ब्रेक लगाने से उसके पीछे आने वाली गाड़ियां आपस में टकरा गईं. रिपोर्टस् है कि कुल चार गाड़ियां आपस में टकराई है. हालांकि राहत की बात है कि हादसे में किसी को चोट नहीं लगी है.
ट्रैक्टर रैली में हुई थी किसान की मौत : बता दें कि, प्रियंका गांधी नवरीत सिंह के भोज कार्यक्रम में शामिल होंगी. नवरीत सिंह की मौत 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा में हुई थी. नवरीत सिंह की मौत दिल्ली के आईटीओ में तेज गति से ट्रैक्टर चलाने और ट्रैक्टर के पलटने से हो गई थी. हालांकि किसानों ने उस समय उसकी मौत का कारण पुलिस की गोली को बताया था लेकिन, पुलिस ने किसानों के दावे को खारिज कर दिया था.
Posted by: Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










