ePaper

PMKSNY: सिर्फ 2 दिन का समय बाकी, नहीं किया ये काम तो रुक जाएंगे 2 हजार रुपए, जानें कब आएगी 12वीं किस्त?

Updated at : 29 Jul 2022 11:17 AM (IST)
विज्ञापन
PMKSNY: सिर्फ 2 दिन का समय बाकी, नहीं किया ये काम तो रुक जाएंगे 2 हजार रुपए, जानें कब आएगी 12वीं किस्त?

PM Kisan 12th Installment: पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि के पैसे आने वाले हैं अगर अभी तक किसानों ने अपना e-KYC कंप्लीट नहीं कराया है, तो जल्द से जल्द अपडेट करा लें. नहीं तो आपकी 12वीं किस्त रुक सकती है.

विज्ञापन

PM Kisan Yojana: देश में बढ़ती महंगाई के बीच किसानों लिए केंद्र की पीएम किसान सम्मान निधि योजना काफी मददगार साबित हो रही है. इस योजना के तहत सरकार 1 साल में 3 किस्त के जरिए यूपी (UP) समेत अन्य राज्यों के किसानों के खाते में 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता भेजती है. सरकार जल्द ही 12वीं किस्त के पैसे जारी करने वाली है. अगर आप चाहते हैं कि किस्त के पैसे बिना किसी रुकावट के खाते में आ जाएं, तो इसके लिए अपना e-KYC जल्द से जल्द कंप्लीट करा लें.

दो दिन बाद खत्म हो जाएगी ई-केवाईसी के लास्ट डेट

महत्वपूर्ण बात ये है कि ई-केवाईसी के लास्ट डेट यानी 31 जुलाई के खत्म होने में अब सिर्फ दो दिन का समय बाकी रह गया है. पीएम किसान पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है. पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) की किस्त पाने के लिए केवाईसी अपडेट कराना अनिवार्य है.

अपात्र लोगों के खाते में नहीं आएगा कोई पैसा

इस बार योजना के तहत पैसा भेजने से पहले सरकार ने लाभार्थियों के लिए पूरी गाइडलाइन तैयार की है. इन गाइडलाइन के तहत वही किसान योजना के पात्र होंगे, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक की कृषि योग्य भूमि होगी. इसके अलावा राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के भूमि अभिलेखों में उनके नाम दर्ज होंगे. साथ ही जिन लोगों के पास 2 हेक्टेयर से अधिक कृषि योग्य भूमि है, उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा. इसके साथ ही केंद्र या राज्य सरकार के अधीन मंत्रालयों/कार्यालयों या फिर विभागों में सेवारत या सेवानिवृत्त कर्मचारी योजना के पात्र नहीं होंगे. इसके अलावा संस्थागत किसानों को पीएम किसान योजना का लाभ नहीं मिलता है.

पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त कब आएगी

दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra modi) ने 31 मई 2022 को शिमला से किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त जारी की थी. रिपोर्ट के अनुसार, सरकार सितंबर महीने में पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त जारी कर सकती है. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, 1 सितंबर को पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के खाते में 12वीं किस्ते के दो हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए जाएंगे. हालांकि, इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

Posted By Sohit Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola