PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान की 12वीं किस्त से पहले सरकार ने दी बड़ी राहत, जानें लेटेस्ट अपडेट

PM Kisan Samman Nidhi: केंद्र सरकार ने किसानों को पीएस सम्मान निधि की किस्त की 12वीं किस्त से पहले बड़ी राहत दी है. आइए जानतें हैं सरकार ने ऐसा क्या किया है, जिससे अब वंचित किसानों को भी 12वीं किस्त का लाभ मिल जाएगा.
PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) की 12वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए एक अच्छी खबर है. क्या आप जानते हैं कि केंद्र सरकार ने किसानों को पीएस सम्मान निधि की किस्त का लाभ देने के लिए एक बड़ा बदलाव किया है. आइए जानतें हैं सरकार ने ऐसा क्या किया है, जिससे अब वंचित किसानों को भी 12वीं किस्त का लाभ मिल जाएगा.
दरअसल, 12वीं किस्त ट्रांसफर करने से पहले केंद्र सरकार ने किसानों को एक बड़ी चिंता से मुक्त कर दिया है. इस बार किस्त से पहले सरकार पीएम किसान के लाभार्थियों का ई-केवाईसी और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करा रही है. यही कारण है कि किस्त निर्धारित समय पर किसानों के खाते में नहीं पहुंच पा रही है, और सरकार ने भी स्पष्ट कर दिया है कि, जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं कराया है, उन्हें अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा, इस खबर के बाद से ऐसे लाखों किसानों के माथे पर चिंता की लकीर खींच गई, जो किसी कारण के चलते लास्ट डेट तक ई-केवाईसी नहीं करा सके.
बता दें, ये खबर उन्हीं किसानों के लिए, जो अभी तक ई-केवाईसी नहीं करा सके हैं. पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट पर बताया गया है कि, किसान अब OTP बेस्ड eKYC करा सकते हैं. ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2022 निर्धारित की गई थी. लेकिन अब इसके लिए तारीख की बाध्यता खत्म कर दी गई है. मतलब अब किसान नजदीकी जन सेवा केंद्र जाकर Biometric बेस्ड ई-केवाईसी करा सकते हैं, और अगली किस्त का लाभ उठा सकते हैं.
-
सबसे पहले पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
-
इसके बाद फार्मर कॉर्नर (Farmers corner) पर eKYC के दिख रहे लिंक पर क्लिक करें.
-
इसके बाद यहां आपको पीएम किसान में दर्ज आधार नंबर दर्ज करना होगा.
-
अब आपके रजिस्टर्ड नंबर पर ओटीपी आएगा. जिसको दर्ज करने के बाद eKYC की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.
आइए, अब बात करते हैं पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) की 12वीं किस्त को लेकर. पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त के संबंध में जानकारी देते हुए प्रमुख सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने बताया कि, जिनके बैंक अकाउंट आधार से लिंक हैं, उन्हीं के खाते में अगली किस्त के पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे. इस दौरान उन्होंने आगे बताया कि, सितंबर के लास्ट तक सभी किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की रकम ट्रांसफर होने की उम्मीद है.
दरअसल, देश के अन्य राज्यों की तरह यूपी के किसानों के लिए भी पीएम किसान योजना (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) काफी मददगार साबित हो रही है. इस योजना के तहत सरकार 1 साल में 3 किस्त के जरिए किसानों को खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेजती है. सरकार जल्द ही 12वीं किस्त के पैसे जारी करने वाली है. इस योजना के लिए e-KYC की लास्ट डेट निकल चुकी है, जिन लाभार्थियों ने ई-केवाईसी नहीं कराया है, उन्हें इस बार पैसे के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




