PM Kisan Yojana: 12वीं किस्त से पहले करवा लें ये काम, नहीं तो अटक जाएंगे 2 हजार रुपए, इस दिन आएंगे पैसे

pm kisan 12th installment: सरकार जल्द ही 12वीं किस्त के पैसे जारी करने वाली है. अगर आप चाहते हैं कि पैसे बिना किसी रुकावट के खाते में आ जाएं, तो तुरंत अपना e-KYC कंप्लीट करा लें.
How to complete e-KYC in PM Kisan Yojana: देश में बढ़ती महंगाई के बीच उत्तर प्रदेश के किसानों लिए केंद्र की पीएम किसान सम्मान निधि योजना काफी मददगार साबित हो रही है. इस योजना के तहत सरकार 1 साल में 3 किस्त के जरिए किसानों को खाते में 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता भेजती है. केंद्र सरकार जल्द ही 12वीं किस्त के पैसे जारी करने वाली है. अगर आप चाहते हैं कि किस्त के पैसे बिना किसी रुकावट के खाते में आ जाएं, तो इसके लिए अपना e-KYC जल्द से जल्द कंप्लीट करा लें.
अगर चाहते हैं इस बार बिना किसी रुकावट के खाते में पीएम किसान योजना के पैसे आ जाए तो तत्काल ई-केवाईसी अपडेट करा लें, और अच्छी बात ये है कि सरकार ने इसके लिए पहले 31 मई लास्ट डेट निर्धारित की थी, जिसे अब बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया गया है. पीएम किसान पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है. पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) की किस्त पाने के लिए केवाईसी अपडेट कराना अनिवार्य है. इससे पहले 31 मई को ही योजना की 11वीं किस्त (11th installment of PM Kisan) जारी की गई थी.
दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra modi) ने 31 मई को शिमला से किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त जारी की थी. रिपोर्ट के अनुसार, सरकार सितंबर महीने में पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त जारी कर सकती है. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, 1 सितंबर को पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के खाते में 12वीं किस्ते के दो हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए जाएंगे.
पीएम किसान योजना के लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं. यहां Farmers Corner का ऑप्शन नजर आएगा. इसके बाद Beneficiary List के ऑप्शन पर क्लिक करें और फिर एक नया पेज खुल जाएगा. नए पेज पर अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी दर्ज करें. इसके बाद Get Report पर क्लिक करें. यहां आपको सभी लाभार्थी किसानों की लिस्ट मिलेगी.जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं.
Posted by Sohit kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




