ePaper

पैन कार्ड बनवाने में नहीं होगी कोई दिक्कत, इस तरह से अप्लाई करने पर घर पहुंचेगा PAN Card, जानें प्रोसेस

Updated at : 20 Jul 2022 2:25 PM (IST)
विज्ञापन
पैन कार्ड बनवाने में नहीं होगी कोई दिक्कत, इस तरह से अप्लाई करने पर घर पहुंचेगा PAN Card, जानें प्रोसेस

pan card apply: आज के समय में अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं है, तब आपको काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. अब पैन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पहले के मुकाबले काफीआसान हो चुकी है. आइए जानते हैं कैसे...

विज्ञापन

Lucknow News: अगर हम अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स की बात करें और पैन कार्ड का नाम न लें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता, क्योंकि पैन कार्ड आज के समय में सिर्फ बैंकिंग ही नहीं बल्कि कई अन्य कामों में भी अनिवार्य हो गया है. अगर आपको आयकर से संबंधित कोई कार्य करना है और आपके पास पैन कार्ड नहीं है, तब आपको काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन करना भी इसके बिना संभव नहीं है. अगर आपके पास पैनकार्ड नहीं है तो तुरंत बनवा लीजिए. अब यह प्रक्रिया पहले के मुकाबले काफी आसान हो चुकी है. आइए जानते हैं कैसे,…

घर बैठे पैन कार्ड बनवाना हुआ आसान

अगर आप घर बैठे पैन कार्ड बनवाना चाहते हैं तो अब यह संभंव है. बस आपको इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई करना होगा. अप्लाई करने के स्टेप भी बहुत मुश्किल नहीं है. बस कुछ सिंपल टिप्स फॉलो करके आप घर बैठे पैनकार्ड अप्लाई कर सकते हैं. इस प्रोसेस के तहत आप नया पैनकार्ड बनवाने के साथ करेक्शन भी कर सकते हैं.

पैन कार्ड के लिए कैसे करें अप्लाई

पैन कार्ड को ऑनलाइन PAN Card NSDL(https://tin.tin.nsdl.com/pan/index.html) या UTITSL (https://www.pan.utiitsl.com/PAN/) से अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए आपको जीएसटी से अलग सिर्फ 93 रुपए की फीस जमा करनी होगी. जोकि सिर्फ इंडियन सिटीजन के लिए है.

पैन कार्ड के लिए डॉक्यूमेंट जरूरी

पैन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए क्रेडिट कार्ड (Credit Card) और डेबिट कार्ड (Debit card and) के जरिए ऑनलाइन ही फीस जमा कर सकते हैं. इसके अलावा नेट बैंकिंग या डिमांड ड्राफ्ट के जरिए भी फीस जमा कर सकते हैं. पैन कार्ड के लिए एप्लिकेशन फॉर्म भरने के बाद आपके सामने डॉक्यूमेंट की लिस्ट आ जाएगी.

10 दिन के अंदर आपके पास होगा पैन कार्ड

फॉर्म भरने के बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स भेजने होते हैं. जोकि NSDL/UTITSL ऑफिस लेकर जाने होंगे. बिना डॉक्यूमेंट के प्रोसेस आगे नहीं बढ़ेगा. जैसे ही आप डॉक्यूमेंट की फोटो कॉपी भेज देते हैं, वैसे ही प्रोसेस स्टार्ट हो जाता है. एक बार प्रोसेस पूरा होने के बाद 10 दिन के अंदर आपके पास पैन कार्ड बनकर पहुंच जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola