UP News: विधायक शोएब अंसारी के गनर की मौत, बदमाशों ने ट्रेन में सफर करते वक्‍त चाकुओं से क‍िया था हमला

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Nov 2022 5:01 PM

विज्ञापन

गाजीपुर के मोहम्दाबाद सीट के विधायक शोएब अंसारी मन्नू के गनर की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई. कुछ दिन पहले ही जब वे ट्रेन से लखनऊ जा रहे थे तब सीट पर बैठने को लेकर व‍िवाद हो गया था. बाद में आरोपियों ने उन पर चाकुओं से हमला कर उनकी कार्बाइन लूट ली थी.

विज्ञापन

Ghazipur News: विधायक शोएब अंसारी मन्नू के गनर की ईलाज के दौरान मौत हो गई. उन पर कुछ द‍िन पहले ही जानलेवा हमला क‍िया गया था. इस बीच बदमाशों ने उन पर हमला करके उनके पास से कार्बाइन लूट ल‍िया गया था. इस बीच उन पर चाकुओं से हमला क‍िया गया था. यह हादसा उन पर तब हुआ था जब वे ट्रेन से लखनऊ जा रहे थे.

जानकारी के मुताब‍िक, गाजीपुर के मोहम्दाबाद सीट के विधायक शोएब अंसारी मन्नू के गनर की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई. कुछ दिन पहले ही जब वे ट्रेन से लखनऊ जा रहे थे तब सीट पर बैठने को लेकर व‍िवाद हो गया था. बाद में आरोपियों ने उन पर चाकुओं से हमला कर उनकी कार्बाइन लूट ली थी. घायल अवस्था में पुलिस ने सिपाही को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के थाना प्रभारी शमीम अली सिद्दीकी ने बताया कि ट्रेन के सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले ही अपराधी डिब्बे में घुस गए थे. इसके बाद उन्होंने उससे कार्बाइन बंदूक छीन ली एवं चाकुओं से हमला कर उसे घायल कर दिया. इसके बाद अपराधियों ने ट्रेन रोक दी और फरार हो गए. सिद्दिकी ने बताया कि जैसे ही ट्रेन सुल्तानपुर पहुंची जीआरपी को इस वारदात की सूचना दी गई.

फिर घायल राकेश को लेकर जीआरपी के जवान जिला अस्पताल पहुंचे. जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया था. घटना के बाद राजगीर से नई दिल्ली जा रही श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन काफी देर तक सुलतानपुर स्टेशन पर रोकी गई थी. सिद्दीकी ने बताया कि कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है. गनर पर हमला करने वाले का स्केच भी जारी कर दिया है. उम्‍मीद की जा रही है क‍ि जल्‍द ही मामले का खुलासा कर कर द‍िया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola