UP MLC Election Result 2022: मेरठ-गाजियाबाद में खिला कमल, BJP के धर्मेंद्र भारद्वाज ने दर्ज की जीत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Apr 2022 11:21 AM
UP MLC Election Result 2022: उत्तर प्रदेश विधानपरिषद की 36 में 27 सीटों पर आज यानी 12 अप्रैल को मतगणना जारी है. इस क्रम में मेरठ-गाजियाबाद की सीट का परिणाम घोषित कर दिया गया है. मेरठ से बीजेपी प्रत्याशी धर्मेंद्र भारद्वाज ने जीत दर्ज की है.
Meerut Ghaziabad Mlc Election: उत्तर प्रदेश विधानपरिषद की 36 में 27 सीटों पर आज यानी 12 अप्रैल को मतगणना लगभग पूरी हो चुकी है. अन्य नौ सीटों पर बीजेपी पहले ही निर्विरोध जीत दर्ज कर चुकी है. इस क्रम में मेरठ-गाजियाबाद की सीट से बीजेपी के धर्मेद्र भारद्वाज ने जीत दर्ज की. यहां मतगणना निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न करा ली गई है.
मेरठ-गाजियाबाद की सीट पर 9 अप्रैल को सुबह आठ बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होकर शाम 4 बजे तक चली. यहां कुल 97.43 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है.
Also Read: UP MLC Election Result 2022 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 27 सीटों के जानें रूझान, कौन कहां से जीत रहा?
गाजियाबाद-मेरठ क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने धर्मेंद्र भारद्वाज को चुनावी मैदान में उतारा, जोकि चुनाव में जीत दर्ज कर चुके हैं. सपा-रालोद गठबंधन के उम्मीदवार सुनील कुमार रोहटा को हार का सामना करना पड़ा है. दोनों प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत के लिए पूरी ताकत लगा दी थी, लेकिन परिणाम धर्मेंद्र भारद्वाज के पक्ष में आए हैं
चुनाव आयोग के मुताबिक, जिन स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतगणना हो रही है. उनमें मुरादाबाद-बिजनौर, रामपुर-बरेली, पीलीभीत-शाहजहांपुर, सीतापुर, लखनऊ-उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, बाराबंकी, बहराइच, गोंडा, फैजाबाद, बस्ती-सिद्धार्थनगर, गोरखपुर-महाराजगंज, देवरिया, आजमगढ़-मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, झांसी-जालौन-ललितपुर, कानपुर-फतेहपुर, इटावा-फरुखाबाद, आगरा-फिरोजाबाद, मेरठ-गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर-सहारनपुर शामिल हैं. ये 27 सीटें 58 जिलों में फैली हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










