ePaper

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति आज है या कल? कब मनाना रहेगा सही?,जानें स्नान-दान का सही समय, शुभ मुहूर्त

Updated at : 14 Jan 2023 2:46 PM (IST)
विज्ञापन
Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति आज है या कल?  कब मनाना रहेगा सही?,जानें स्नान-दान का सही समय, शुभ मुहूर्त

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति आज है या कल? यह सवाल सभी के मन में हैं. क्योंकि कई जगहों पर आज यानी 14 जनवरी को ही मकर संक्रांति मनाया जा रहा है. आइए जानते हैं कब है मकर संक्रांति. मनाने का सही समय क्या है.

विज्ञापन

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति आज है या कल? यह सवाल सभी के मन में हैं. क्योंकि कई जगहों पर आज यानी 14 जनवरी को ही मकर संक्रांति मनाया जा रहा है. मकर संक्रांति की तारीख (Makar Sankranti 2023 Date) को लेकर सभी लोग कन्फ्यूजन हैं. 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाए या फिर 15 जनवरी को मनाई जाए. आइए जानते हैं कब है मकर संक्रांति. मनाना का सही समय क्या रहेगा.

मकर संक्रांति कब मनाना सही है

ज्योतिषाचार्य ऋषि द्विवेदी ने बताया सभी हिंदू पर्व और व्रत पंचांग के ही आधार पर तय किया जाता है. इसके जरिए सभी ग्रहों और नक्षत्रों के बारे में सटीक जानकारी मिलती है. इसकी के साथ जब सूर्य देव एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो उसे संक्रांति कहते हैं. इस साल सूर्य देव मकर राशि में 14 जनवरी की रात 8 बजकर 57 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. इसी के साथ मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2023) 15 को मनाना सही रहेगा.

14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाने का क्या मिलेगा पुण्य लाभ

ज्योतिषाचार्य ऋषि द्विवेदी ने आगे बताया भगवान सूर्य देव की पूजा सूर्योदय काल से यानी जब उदय होते हैं तभी से होगी. आज यानी 14 जनवरी को सूर्य देव धनु राशि में रहेंगे. और मकर राशि में आज रात को प्रवेश करेंगे. ऐसे में जो लोग 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाएंगे उन्हें पुण्य लाभ नहीं मिलेगा.

मकर संक्रांति स्नान दान का सही समय क्या है

ज्योतिषाचार्य ऋषि द्विवेदी ने बताया कल यानी 15 जनवरी को मकर संक्रांति के स्नान का सही समय (Makar Sankranti Time) सुबह 07 बजकर 17 मिनट से सुबह 09 बजकर 04 मिनट तक है. यह समय मकर संक्रांति का महा पुण्यकाल है. इस समय में अगर आप स्नान करने के बाद दान और पूजा पाठ करते हैं तो सूर्य देव की कृपा से बनी रहेगी. और सभी मनोकामनाएं समय पर पूरी होगी.

Also Read: Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति 14 के बजाय 15 जनवरी को, जानें कारण, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व
15 जनवरी को क्यों मनाई जाएगी मकर संक्रांति

ज्योतिषाचार्य ऋषि द्विवेदी ने बताया रात में जब संक्रांति हो तो पुण्य काल अगले दिन ही होता है. इसी तरह हर साल मकर संक्रांति 14 को मनाया जाता है. लेकिन इस बार सूर्य 14 जनवरी को आधी रात करीब एक बजकर 25 मिनट में मकर राशि में प्रवेश करेगा. जिसका पुण्यकाल 15 दिन रविवार जनवरी को है. इसलिए इस साल 15 जनवरी को ही मकर संक्रांति मनाई जाएगी.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola