Lulu Mall Controversy: लुलु मॉल का शुद्धिकरण करने पहुंचे विवादों में रहने वाले जगद्गुरु परमहंस, हंगामा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आये दिन अपने कारनामों के कारण चर्चा में रहने वाले रामनगरी अयोध्या के जगद्गुरु परमहंस मंगलवार को लखनऊ के शहीद पथ स्‍थि‍त लुलु मॉल पहुंचे. वह मॉल का शुद्धिकरण करने लिए पहुंचे थे. हालांकि, पुलिस ने उन्‍हें रोक दिया. इसे लेकर व‍िवाद हो गया. मामला गहराता देख परमंहस को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया.

विज्ञापन

Lulu Mall Controversy: लखनऊ के शहीद पथ स्‍थि‍त लुलु मॉल में नमाज पढ़ने के बाद शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. आये दिन अपने कारनामों के कारण चर्चा में रहने वाले रामनगरी अयोध्या के जगद्गुरु परमहंस मंगलवार को लखनऊ के शहीद पथ स्‍थि‍त लुलु मॉल पहुंचे. वह मॉल का शुद्धिकरण करने लिए पहुंचे थे. हालांकि, पुलिस ने उन्‍हें रोक दिया. इसे लेकर व‍िवाद हो गया. मामला गहराता देख परमंहस को फिलहाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया.

विज्ञापन

शुद्धिकरण करना चाहते थे

इससे पहले भी वह आगरा के ताजमहल में जलाभिषेक करने के प्रयास में लगे थे. हालांकि, वहां से भी उन्‍हें बैरंग लौटा दिया गया था. जगद्गुरु परमहंस दास मंलगवार को लखनऊ के लुलु मॉल में शुद्धिकरण के लिए पहुंचे थे लेकिन जगद्गुरु परमहंस को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. इस दौरान वहां पर लखनऊ पुलिस और जगद्गुरु परमहंस की काफी कहासुनी भी हो गई. अंत में पुलिस जगद्गुरु परमहंस को अपने साथ लेकर गई. कहासुनी का वीड‍ियो सोशल मीड‍िया में वायरल भी हो रहा है. वह लुलु मॉल में नमाज वाली जगह पर शुद्धिकरण करना चाहते थे.

किसी पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा

मीड‍िया के सवालों का जवाब देते हुये उन्‍होंने कहा, ‘यहां पर नमाज पढ़ी जाने के कारण इस स्थान को पवित्र करने की जरूरत है. इसी कारण हम अयोध्या से आज यहां पर आए थे.’ बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ही लुलु मॉल व‍िवाद पर बयान देते हुये कहा था कि कुछ लोग एक मॉल को राजनीति का अखाड़ा न बनाएं. इसके बाद भी किसी पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola