ePaper

Lucknow News: मेहंदी के जुलूस पर बदला रहेगा लखनऊ का ट्रैफिक, इन मार्गों का करें प्रयोग

Updated at : 05 Aug 2022 12:19 PM (IST)
विज्ञापन
Lucknow News: मेहंदी के जुलूस पर बदला रहेगा लखनऊ का ट्रैफिक, इन मार्गों का करें प्रयोग

Lucknow News: मोहर्रम के 7वीं मेहंदी जुलूस पर 6 अगस्त यानी शनिवार शाम चार बजे से लेकर अगले दिन 7 अगस्त की सुबह तकम रहेगा. डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि यह डायवर्जन शनिवार शाम चार बजे से जुलूस की समाप्ति तक लागू रहेगा.

विज्ञापन

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में मोहर्रम के 7वीं मेहंदी जुलूस पर 6 अगस्त यानी शनिवार शाम चार बजे से लेकर अगले दिन 7 अगस्त की सुबह तक रूट डायवर्जन रहेगा. डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि यह डायवर्जन शनिवार शाम चार बजे से जुलूस की समाप्ति तक लागू रहेगा. उन्होने बताया कि, सुरक्षा के मद्देनजर पक्के पुल से बड़ा और छोटा इमामबाड़ा तक रास्ता पूरी तरह से बंद रहेगा. यहां किसी भी प्रकार के वाहन के प्रवेश पर रोक रहेगी.

इन मार्गों का न करें प्रयोग

रूट डायवर्जन की नई गाइडलाइन के अनुसार, सीतापुर रोड से डालीगंज क्रॉसिंग, पक्का पुल, हरदोई रोड से कोनेश्वर मंदिर होते हुए घंटाघर, कैसरबाग से सीतापुर जाने के लिए पक्का पुल, हुसैनाबाद से रामगंज तिराहे छोटा इमामबाड़ा होते हुए घंटाघर, चौक के खुन-खुन जी गर्ल्स कॉलेज से नींबू पार्क तिराहा, मेडिकल कॉलेज से चौराहे से नींबू पार्क की ओर, शाहमीना तिराहे से पक्का पुल, नींबू पार्क से बड़ा इमामबाड़ा, नक्खास तिराहे और कमला नेहरू तिराहे से विक्टोरिया स्ट्रीट, चरक चौराहे से नक्काख तिराहा, फूल मंडी, नींबू पार्क की ओर प्रवेश पर पूरी तरह से रोक रहेगी.

इन मार्गों का करें प्रयोग

जिन मार्गों को यातायात के लिए खोला गया है उनमें, सीतापुर रोड से डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग. ओवरब्रिज से कपूरथला आईटी शामिल हैं. इसके अलावा हरदोई रोड से केजीएमयू चौराहा, कैसरबाग से डालीगंज पुल, आईटी चौराहा, कपूरथला, मड़ियांव, कैसरबाद से हरदोई रोड, शाहमीना तिराहे से केजीएमयू , चौक, कोनेश्वर. हुसैनाबाद की और से हुसैनाबाद तिराहे से तहसीनगंज तिराहा. इसके साथ ही चौक चौराहे से खुन-खुन जी कॉलेज, केजीएमयू चौराहे से होकर कोनेश्वर. केजीएमयू चौराहा से चौक, केजीएमयू चौराहा से रकाबगंज पुल बाजारखाला जा सकेंगे. मुहर्रम जूलूस कार्यक्रम के दौरान किसी आपात स्थिति में फंसे होने पर ट्रैफिक कंट्रोल नंबर भी जारी किया गया है. पुलिस मदद के लिए 9454405155 पर फोन कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola