Jhansi Assembly Chunav: झांसी नगर विधानसभा सीट पर बीजेपी का है दबदबा, क्या इस बार बदलेगा चुनावी समीकरण?
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Jan 2022 6:31 PM
2017 के विधानसभा चुनाव में झांसी नगर में कुल 48.68 प्रतिशत मतदान हुआ था. इस चुनाव में बीजेपी से से रवि शर्मा ने बसपा के सीता राम कुशवाहा को हराया था. जानें क्या है इस विधानसभा का चुनावी समीकरण..
Jhansi Vidhan Sabha Chunav 2022: झांसी नगर विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में आती है. 2017 के विधानसभा चुनाव में झांसी नगर में कुल 48.68 प्रतिशत मतदान हुआ था. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से रवि शर्मा ने बहुजन समाज पार्टी के सीता राम कुशवाहा को 55778 वोटों से हराया था. झांसी नगर विधानसभा सीट के लिए मतदान रविवार, 20 फरवरी 2022 के दिन होगा.10 मार्च को मतगणना होगी.
-
1996 चुनाव में बीजेपी के रविंद्र शुक्ला ने जीत दर्ज की थी
-
2002 चुनाव में बसपा के रमेश कुमार शर्मा विधायक चुने गए.
-
2007 चुनाव में कांग्रेस से प्रदीप जैन आदित्य ने जीत हासिल की थी.
-
2012 चुनाव में भाजपा से रवि शर्मा झांसी नगर के लिए विधायक चुने गए
-
2017 चुनाव में भाजपा से रवि शर्मा ने जीत दर्ज की थी.
-
कुल मतदाता – 416913
-
पुरुष मतदाता – 223285
-
महिला मतदाता- 193597
-
थर्ड जेंडर मतदाता- 31
Also Read: UP Chunav 2022: बीजेपी ने चुनाव में लगाया ‘काशी मॉडल’ का फिल्मी तड़का, जन-जन तक पहुंचने का बनाया ये प्लान
झांसी नगर की जनता लंबे समय से सड़कों की समस्याओं से जूझती रही है. रोजगार की कमी के चलता युवाओं के पलायन की समस्या बनी रहती है. गंदगी, पानी, सीवर जाम की समस्याएं आम हैं. हालांकि, वर्तमान विधायक ने समय-समय पर सारे काम किए जाने का दावा जरूर करते रहते हैं, अब यह तो जनता तय करेगी की कितना काम हुआ और कितना नहीं.
पहले चरण में पश्चिम यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान होगा, दूसरा चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर, तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर. चौथे चरण में मतदान लखनऊ सहित 9 जिलों की 60 सीटों, पांचवे चरण 11 जिलों की 60 सीटों पर, छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर और सातवें चरण के लिए मतदान 7 मार्च को 9 जिलों की 54 सीटों पर होगा, और चुनाव परिणामों का ऐलान 10 मार्च को किया जाएगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










