Mahoba Assembly Chunav: चरखारी में 2012 से है बीजेपी का कब्जा, इस बार लगेगी हैट्रिक या चलेगी साइकिल?
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Jan 2022 5:39 PM
Charkhari Assembly Seat: 2017 के चरखारी विधानसभा चुनाव में भाजपा के ब्रज भूषण सिंह राजपूत ने सपा की उर्मिला सिंह राजपूत को हराया था. अब इस सीट के लिए मतदान 20 फरवरी 2022 को होगा और 10 मार्च को मतगणना होगी.
Charkhari Assembly Seat: चरखारी विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में आती है. 2017 के चुनाव में भाजपा के ब्रज भूषण सिंह राजपूत ने सपा की उर्मिला सिंह राजपूत को हराया था. ब्रज भूषण सिंह राजपूत ने उर्मिला सिंह राजपूत को 44014 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी.
चरखारी सीट 2007 से ही अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दी गई, लेकिन 2012 के चुनाव से पहले परिसीमन में इसे सामान्य सीट का दर्जा दे दिया गया. 2012 के विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती ने चरखारी से विधानसभा चुनाव जीत था. अब इस सीट के लिए मतदान 20 फरवरी 2022 को होगा और 10 मार्च को मतगणना होगी.
-
1996- छोटे लाल- भाजपा
-
2002- अंबेश कुमारी- सपा
-
2007- अनिल कुमार अहिरवार- बसपा
-
2012- उमा भारती- भाजपा
-
2017- ब्रजभूषण राजपूत उर्फ गुड्डु भैया- भाजपा
Also Read: Mahoba Assembly Chunav: वीर योद्धा आल्हा-उदल की धरती पर 2017 में खिला कमल, क्या इस बार बदलेंगे समीकरण?
2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के ब्रजभूषण राजपूत उर्फ गुड्डु भैया ने जीत दर्ज की थी.
-
लोध मतदाता- 70 हजार
-
कुशवाहा मतदाता- 30 हजार
-
मुसलमान मतदाता- 16 हजार
-
दलित- 40 हजार
-
ब्राह्मण- 20 हजार
-
साहू- 20 हजार (लगभग)
-
कुल मतदाता- 3,13,564
-
पुरुष मतदाता- 1,72,108
-
महिला मतदाता- 1,41,452
-
सूखा और ओलावृष्टि की समस्याएं
-
रोजगार के लिए बढ़ता पलायन
-
सिंचाई और पेयजल की समस्याएं हैं
-
गंदगी, पानी, सीवर जाम की समस्याएं हैं.
-
जर्जर सड़कों के निर्माण की कोई सुनवाई नहीं है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










