आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर का दावा, कोरोना की चौथी लहर होगी बेहद कमजोर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Apr 2022 4:33 PM
देश भर में फिर से कोरोना के मामले सक्रिय हो रहे हैं, इस पर प्रोफेसर मणीन्द्र अग्रवाल का कहना है कि करोड़ों की आबादी में 70-80 केस हो जाने से कोरोना की गंभीरता का पता नहीं लगाया जा सकता है.
Kanpur News: कोरोना की चौथी लहर नहीं आएगी, अगर आती भी है तो बेहद कमजोर होगी. यह दावा आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर मणीन्द्र अग्रवाल ने किया है. प्रोफेसर अग्रवाल ने अपने गणितीय मॉडल सूत्र के आधार पर बताया कि अभी तक की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना की चौथी लहर आने की सम्भावना न के बराबर है.
देश भर में फिर से कोरोना के मामले सक्रिय हो रहे हैं, इस पर प्रोफेसर मणीन्द्र अग्रवाल का कहना है कि करोड़ों की आबादी में 70-80 केस हो जाने से कोरोना की गंभीरता का पता नहीं लगाया जा सकता है. अगर म्यूटेंट में बदलाव होता है और कोई नया वायरस आता है, उस वक्त क्या स्थिति रहती है, इस पर अभी टिप्पणी नहीं की जा सकती है. देश में 90 फीसदी से अधिक लोगों में नेचुरल इम्युनिटी जनरेट हो चुकी है, जिसे अब तक वायरस बाईपास करने में सक्षम नहीं हुआ है.
Also Read: आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान को दान किया 100 करोड़ रुपये, जानें वजह
कोरोना महामारी की चौथी लहर देश में आने की संभावना नहीं है. ऐसा दावा किया है आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने. प्रोफेसर अग्रवाल कोरोना की पहली, दूसरी और तीसरी लहर को लेकर अपने गणितीय सूत्र मॉडल पर अनुमान पेश करते आए हैं, जो करीब-करीब सच साबित हुई है. ऐसे में उन्होंने एक बार फिर से चौथी लहर को लेकर दावा किया है.
Also Read: Kanpur News: काशी में CNG से चलेंगी नांव, आईआईटी कानपुर ने बनाया फ्लोटिंग सीएनजी स्टेशन
रिपोर्ट- आयुष तिवारी, कानपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










