Kanpur News: दारोगा ने दिखाया वर्दी का रौब, बाइक छू जाने पर युवकों को दी ये सजा...लाइन हाजिर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Jan 2023 3:20 PM
अभिषेक अपने दोस्त नमन के साथ उसके भाई के जन्मदिन पर केक लेने के लिए बाइक से गोविंद नगर जा रहा था. गोविंद नगर के पास सादी वर्दी में जा रहे दारोगा और उनके सिपाही की गाड़ी से अभिषेक की बाइक छू गई. इस पर रतनलाल नगर चौकी में तैनात दारोगा जितेंद्र बहादुर ने वर्दी का रौब झाड़ा और युवकों को की पीट दिया.
Kanpur: कानपुर में जन्मदिन का केक लेने जा रहे दो युवकों की बाइक दारोगा की गाड़ी से छू क्या गई मानों गंभीर अपराध हो गया. दारोगा जी आग बबूला हो गए और युवकों को थाने ले गए. वहां उन्हें अधनग्न कर अपने साथी पुलिसकर्मी के साथ मिलकर लाठी डंडे और बेल्ट से जमकर पीटा. इसके बाद अपनी गलती छिपाने के लिए दारोगा ने युवकों का शांति भंग में चालान कर दिया. मामले की जानकारी पुलिस आयुक्त को होने पर उन्होंने आरोपी दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया.
बर्रा के रहने वाले अभिषेक गोयल अपने दोस्त नमन आर्या के साथ उसके भाई के जन्मदिन पर केक लेने के लिए बाइक से गोविंद नगर जा रहा था. तभी गोविंद नगर के पास सादी वर्दी में जा रहे दारोगा और उनके सिपाही की गाड़ी से अभिषेक की बाइक छू गई. इस पर रतनलाल नगर चौकी में तैनात दारोगा जितेंद्र बहादुर ने वर्दी का रौब झाड़ा और युवकों को की पीट दिया. जब दोनों ने विरोध किया तो उनकी बाइक जब्त कर थाने ले गए और वहां पर उनकी पैंट खोल दी. इसके बाद दारोगा आगबबूला हो गए और सिपाही के साथ मिलकर दोनों पर डंडे और बेल्ट का कहर बरसा दिया. मोबाइल भी छीन लिया.
पूरा वाक्या गोविंद नगर का है, जहां पर बर्रा के रहने वाले अभिषेक गोयल बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र है. उसके पिता की बीमारी से मौत हो चुकी है और मां संगीता गोयल सिलाई का काम करती है. अभिषेक ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे वह पड़ोसी नमन आर्या के साथ छोटे भाई आकाश के जन्मदिन का केक लेने बाइक से गोविंदनगर की बेकरी के लिए निकला था. रास्ते में उनकी बाइक एक सिपाही के साथ सादे कपड़े में जा रहे दारोगा जितेंद्र बहादुर सिंह से छू गई. इस पर दारोगा ने दोनों लोगों को पीट दिया.
जब उन्होंने विरोध किया तो दारोगा गाड़ी के साथ युवकों को थाने ले गया और वहां सिपाही के साथ अर्धनग्न कर उनकी बेल्ट और डंडे से पिटाई की. उधर, दो घंटे बाद भी घर न लौटने पर अभिषेक की मां संगीता ने उसे फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ था. संगीता ने अपने भाई जीतेंद्र गोयल को गोविंदनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने भेजा. वहां मामा अपने भांजे को हवालात में देखकर अवाक रह गए. दोनों कराह रहे थे. पुलिस कर्मियों ने बताया कि दोनों सड़क पर लड़ाई कर रहे और पुलिस पर हाथ उठाया है.

वहीं अभिषेक गोयल के मित्र नमन के पिता रवींद्र आर्या प्रॉपर्टी डीलर हैं. उन्होंने बताया कि कि वह सोमवार रात पत्नी पूनम और अभिषेक की मां के साथ थाने पहुंचे. जहां मौजूद दारोगा ने कहा कि दोनों युवकों के अंदर बहुत हेकड़ी है. गैंगस्टर एक्ट में अंदर कर देंगे तो छह महीने तक जमानत नहीं मिलेगी, तब दोनों की हेकड़ी दूर होगी. दारोगा ने युवकों का शांति भंग में चालान भी कर दिया. बाद में मामले की जानकारी पुलिस आयुक्त को होने पर उन्होंने आरोपी दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया.
रिपोर्ट: आयुष तिवारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










