Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी मस्जिद मामले में आज अहम दिन, पूजा की मांग को लेकर हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

Updated:
विज्ञापन

Gyanvapi Masjid Case: इलाहाबाद हाईकोर्ट में श्रृंगार गौरी पूजा मामले की आज यानी 22 नवंबर को सुनवाई होनी है. अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की याचिका की सुनवाई जस्टिस जेजे मुनीर कर रहे हैं.

विज्ञापन

Varanasi News: वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद विवाद की आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है. कोर्ट में श्रृंगार गौरी पूजा मामले की सुनवाई होनी है. अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की याचिका की सुनवाई जस्टिस जेजे मुनीर कर रहे हैं. इससे पहले सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष की बहस नहीं पूरी हो सकी थी.

विज्ञापन

वाराणसी कोर्ट से मुस्लिम पक्ष को नहीं मिली राहत

दरअसल, ज्ञानवापी केस में वाराणसी कोर्ट से राहत नहीं मिलने के झटका लगने के बाद मुस्लिम पक्ष हाईकोर्ट पहुंचा है. बता दें कि इस मामले में बीते 17 नवंबर को वाराणसी कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज कर दी है. साथ ही कोर्ट ने हिंदू पक्ष की याचिका को पोषणीय माना था.

हिंदू पक्ष की ये हैं चार प्रमुख मांगे

मामले में हिंदू पक्ष की ओर से दायर याचिका में चार प्रमुख मांगे रखी गई थीं. उन मांगों में तत्काल प्रभाव से भगवान आदि विश्वेश्वर शंभू विराजमान की नियमित पूजा प्रारंभ करना. इसके अलावा संपूर्ण ज्ञानवापी परिसर में मुसलमानों का प्रवेश प्रतिबंधित करना. इसके साथ ही संपूर्ण ज्ञानवापी परिसर हिंदुओं को देना, मंदिर के ऊपर बने विवादित ढांचे को हटाना शामिल है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola