ePaper

Varanasi News: ज्ञानवापी मामले की आज फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई, आ सकता है बड़ा फैसला

Updated at : 08 Jul 2022 10:12 AM (IST)
विज्ञापन
Varanasi News: ज्ञानवापी मामले की आज फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई, आ सकता है बड़ा फैसला

ज्ञानवापी मामले में फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में मस्जिद हिंदुओं को सौंपने, मुस्लिम पक्ष के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने और पूजा करने जैसे मुख्य तीन बिंदुओं समेत याचिका पर आज सुनवाई होनी है. विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख जितेंद्र सिंह बिसेन ने बताया कि आज दोपहर 12 बजे के बाद इस मामले पर कोर्ट में सुनवाई होगी.

विज्ञापन

Varanasi News: ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद जिला जज की अदालत ने सुनवाई के लिये अगली तारीख 12 जुलाई की तय की है, लेकिन फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में मस्जिद हिंदुओं को सौंपने, मुस्लिम पक्ष के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने और पूजा करने जैसे मुख्य तीन बिंदुओं समेत याचिका पर आज सुनवाई होनी है. विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख जितेंद्र सिंह बिसेन ने बताया कि आज दोपहर 12 बजे के बाद इस मामले पर कोर्ट में सुनवाई होगी.

77 पेज और 122 पैरा में तीन बिंदुओं पर अदालत से की गई मांग

विश्व वैदिक सनातन संघ की महासचिव और आदिविश्वेश्वर की वाद मित्र किरण सिंह, वादी विकास साह और विद्या चंद ने सिविल जज सीनियर डिविजन रवि कुमार दिवाकर की अदालत में याचिका दायर की थी. कुल 77 पेज और 122 पैरा में तीन बिंदुओं पर अदालत से मांग की गई थी कि मुस्लिम पक्ष को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में प्रवेश से प्रतिबंधित किया जाए. ज्ञानवापी परिसर हिंदुओं को पूजा के लिए सौंपा जाए. साथ ही कमीशन की कार्रवाई के दौरान मिले शिवलिंगनुमा आकृति आदि विश्वेश्वर की तत्काल प्रभाव से प्रतिदिन पूजा अर्चना शुरू की जाए.

उन्होंने कोर्ट कमीशन कार्यवाही की रिपोर्ट की भी दलील दी थी. उसी दौरान जिला जज ने मुकदमे को फास्ट ट्रैक में हस्तांतरित कर दिया था. फास्ट ट्रैक कोर्ट में जज महेंद्र कुमार पांडेय ने इस पर 30 मई को सुनवाई शुरू की थी. इस पर प्रतिवादी पक्ष के अधिवक्ता ने विरोध करते हुए पूरे प्रकरण की प्रति उन्हें उपलब्ध करवाने की मांग की थी.

मामले की आज फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई

कोर्ट ने प्रति प्रतिवादी को उपलब्ध करवाने के आदेश देते हुए अगली सुनवाई के लिए आज यानी 8 जुलाई की तिथि निर्धारित की थी. इस प्रकरण में पिछली 30 मई को मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता ने इस याचिका की कॉपी वादी से प्राप्त की थी, ताकि अपना जवाब दाखिल किया जा सके. इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 8 जुलाई की तिथि कोर्ट ने मुकर्रर की थी. इस पर आज कोर्ट सुनवाई करेगा.

Also Read: Gyanvapi Masjid Case LIVE: श्रृंगार गौरी केस की अगली सुनवाई 12 जुलाई को, मुस्लिम पक्ष ने रखी अपनी दलील

रिपोर्ट- विपिन सिंह

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola