ePaper

GST Hike: यूपी में आज से रुलाएगी महंगाई, खाने-पीने के सामान के साथ बढ़ेगा अस्पताल का खर्चा, देखिए लिस्ट

Updated at : 18 Jul 2022 2:39 PM (IST)
विज्ञापन
GST Hike: यूपी में आज से रुलाएगी महंगाई, खाने-पीने के सामान के साथ बढ़ेगा अस्पताल का खर्चा, देखिए लिस्ट

Gst Hike on Dairy Products: सरकार ने जरूरत की तमाम चीजों पर वस्तु एवं सेवा कर (GST) की दरों में बढ़ोतरी कर दी है. दही, लस्सी, चावल, पनीर, आटा और अन्य घरेलू वस्तुओं की कीमतों पर आज से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

विज्ञापन

Gst Hike on Dairy Products: आज सावन का पहला सोमवार है और आज से ही आम आदमी पर महंगायी की नयी मार पड़ने जा रही है. 18 जुलाई से जरूरत की कई चीजें महंगी होने जा रही हैं, जिसकी वजह से आपकी जेब पर और बोझ बढ़ेगा. जीएसटी परिषद के फैसले लागू होने के बाद सोमवार से कई खाद्य वस्तुएं महंगी हो जाएंगी. इनमें पहले से पैक और लेबल वाले खाद्य पदार्थ जैसे आटा, पनीर और दही शामिल हैं, जिन पर पांच प्रतिशत माल एवं सेवा कर (जीएसटी) देना होगा.

सरकार (Government) के इस फैसले से अस्पताल में इलाज कराना भी महंगा हो जाएगा. इस तरह 5,000 रुपये से अधिक किराये वाले अस्पताल के कमरों पर भी जीएसटी देना होगा. इसके अलावा 1,000 रुपये प्रतिदिन से कम किराये वाले होटल कमरों पर 12 प्रतिशत की दर से कर लगाने की बात कही गयी है. अभी इसपर कोई कर नहीं लगता है. इतना ही नहीं, पैकिंग और लेबल वाले चावल, गेहूं, आटा आदि पर भी अब जीएसटी (GST) लगेगा, जिसकी वजह से इन रोजमर्रा की जरूरी चीजों के दाम बढ़ जाएंगे.

Also Read: Rashtrapati Chunav 2022: यूपी से द्रौपदी मुर्मू को मिल सकते हैं इतने वोट, विपक्ष में दरार से होगा फायदा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद ने पिछले दिनों अपनी बैठक में डिब्बा या पैकेटबंद और लेबल युक्त (फ्रोजन को छोड़कर) मछली, दही, पनीर, लस्सी, शहद, सूखा मखाना, सूखा सोयाबीन, मटर जैसे उत्पाद, गेहूं और अन्य अनाज तथा मुरमुरे पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगाने का फैसला किया था. कर दर में बदलाव आज से प्रभाव में आएंगे.

इन चीजों पर पहली बार लगेगा जीएसटी

  • दही, लस्सी, छाछ (5% जीएसटी)

  • पनीर (5% जीएसटी)

  • सभी प्रकार का गुड़ (5% जीएसटी)

  • खांडसारी चीनी (5% जीएसटी)

  • शहद (5% जीएसटी)

  • चावल, राई, जौ, जई (5% जीएसटी)

  • आटा (5% जीएसटी)

  • नारियल पानी (12% जीएसटी)

  • चावल का आटा (5% जीएसटी)

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola