Good News: गोरखपुर महानगर को मिलेंगी 25 और नई इलेक्ट्रिक बसें, परिवहन निगम की तैयारी पूरी

गोरखपुर महानगर में इलेक्ट्रिक बस से यात्रा करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है. गोरखपुर महानगर को 25 इलेक्ट्रिक बसें और मिलने जा रही हैं. परिवहन निगम ने नई इलेक्ट्रिक बसों को चलाने की तैयारी शुरू कर दी है. साथ ही, उनके चार्जिंग प्वाइंट के लिए भूमि की तलाश भी शुरू हो गई है.
Gorakhpur News: गोरखपुर महानगर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. गोरखपुर महानगर के एक छोर से दूसरे छोर तक अब लोग आवागमन कर सकेंगे. महानगर में 25 इलेक्ट्रिक नई बसें और मिलने वाली हैं. इससे बसों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ मार्ग का विस्तार भी होगा. इसके साथ ही गोरखपुर के भटहट और सहजनवा में भी बसों के चार्जिंग के लिए चार्जिंग पॉइंट बनाई जाएगी.
गोरखपुर महानगर में इलेक्ट्रिक बस से यात्रा करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है. गोरखपुर महानगर को 25 इलेक्ट्रिक बसें और मिलने जा रही हैं. परिवहन निगम ने नई इलेक्ट्रिक बसों को चलाने की तैयारी शुरू कर दी है. साथ ही, उनके चार्जिंग प्वाइंट के लिए भूमि की तलाश भी शुरू हो गई है. इसके साथ ही 10 टूरिस्ट इलेक्ट्रिक बसों को भी संचालित करने की तैयारी की जा रही है.
Also Read: UP Flood: सीएम योगी ने किया गोरखपुर और महाराजगंज में बाढ़ वाले क्षेत्र का सर्वे, देखें हर्जाने की सूची
जल्द ही एक टूरिस्ट इलेक्ट्रिक बस चिड़ियाघर से एयरपोर्ट के बीच चलाई जाएगी. परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी के अनुसार इलेक्ट्रिक बसों को चलाने की तैयारी चल रही है और जल्द ही अतिरिक्त इलेक्ट्रिक बसों का संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा. इन दोनों बसों की कीमत 2.92 करोड़ रुपए है. अतिरिक्त बसों के संचालन से यात्रियों को अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने में सहूलियत मिलेगी.
Also Read: Good News: रेलकर्मियों के लिए खुशखबरी, रेलवे अस्पताल के पैनल में फिर शामिल हुआ मेदांता
रिपोर्ट : कुमार प्रदीप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




