Lucknow News: जबरन धर्मांतरण के दबाव में युवती ने की सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में जबरन धर्मांतरण के मामले बढ़ते जा रहे हैं. इस बीच लखनऊ से धर्मांतरण से जुड़ा एक नया मामला प्रकाश में आया है. जहां लड़की ने उत्पीड़न के कारण खुदकुशी कर ली. आइए जानते हैं पूरा मामला.
Lucknow News: उत्तर प्रदेश में जबरन धर्मांतरण के मामले बढ़ते जा रहे हैं. इस बीच लखनऊ से धर्मांतरण से जुड़ा एक नया मामला प्रकाश में आया है. जहां लड़की ने उत्पीड़न के कारण खुदकुशी कर ली. आइए जानते हैं पूरा मामला.
दरअसल पूरा मामला लखनऊ के प्रेम नगर इलाके का है. जहां मृतक लड़की के पिता ने बताया कि उसकी बेटी पास के ही एक कंपनी में नौकरी करती थी. उसके साथ आरोपी रफीक सिद्दीकी भी काम करती था. इस दौरान रफीक, मेरी बेटी को परेशान करता था. जिसके कारण मेरी बेटी ने नौकरी छोड़ दी थी.
इसके बाद वह दूसरी जगह नौकरी करने लगी थी. लेकिन आरोपी का घर रास्ते में पड़ता था. और वह, मेरी लड़की को टॅार्चर करना शुरू कर दिया था. कई बार आरोपी रफीक ने मेरे घर आकर लड़की को धमकाया भी था. मेरी बेटी पर अपना धर्म अपनाने का दबाव बनाता था. मेरी बेटी को इतना मेंटली टॅार्चर किया कि उसने बाहर आना-जाना ही बंद कर दिया था.
युवती के पिता ने आरोपी राफीक सिद्दीकी पर अपनी बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि रफीक मेरी बेटी का धर्म बदलवाकर उससे शादी करना चाहता था. उसने कई बार मेरी बेटी के मोबाइल पर भी उर्दू में धर्म बदलने के लिए मैसेज किया था. मेरी बेटी ने मुझसे कहा था कि मैं मर जाऊंगी लेकिन धर्म नही बदलूंगी. आज मेरी बेटी दुनिया में नहीं रही.
Also Read: चर्चित सुषमा बड़ाईक गोलीकांड के दो शूटर लखनऊ से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर रांची ले गयी पुलिस
मिली सूचना ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. और मामले की पड़ताल कर रही है. आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. और जांच में जुट गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




