ePaper

Garlic Benefits: सर्दियों में जानलेवा बीमारियों से बचाएगा लहसुन, जानें गुणकारी लाभ

Updated at : 29 Nov 2022 3:23 PM (IST)
विज्ञापन
Garlic Benefits: सर्दियों में जानलेवा बीमारियों से बचाएगा लहसुन, जानें गुणकारी लाभ

Garlic Benefits: सर्दियों का सीजन शुरू हो गया है. यह मौसम अपने साथ कई बीमारियों को लेकर आता है. इस मौसम में कोल्ड, बुखार जैसे वायरस तेजी से फैलते हैं. ऐसे में इस मौसम में ऐसी डाइट लेनी चाहिए जो बीमारियों से बचाएं. इसमें लहसुन यानी गार्लिक भी शामिल है.

विज्ञापन
undefined

Garlic Benefits: सर्दियों का सीजन शुरू हो गया है. यह मौसम अपने साथ कई बीमारियों को लेकर आता है. इस मौसम में कोल्ड, बुखार जैसे वायरस तेजी से फैलते हैं. ऐसे में इस मौसम में ऐसी डाइट लेनी चाहिए जो बीमारियों से बचाएं. इसमें लहसुन यानी गार्लिक भी शामिल है. आज हम बताएंगे सर्दियों में लहसुन खाने से होने वाले फायदे के बारे में.

undefined
सर्दियों में लहसुन के क्या हैं फायदे?

लहसुन में एलिसिन के अलावा एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट, फॉस्फोरस, आयरन, मैग्नीशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, जिंक, कॉपर, राइबोफ्लेविन, थायमिन, नियासिन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं. जो बीमारियों से बचाते हैं.

undefined
खांसी और कोल्ड से राहत दे

लहसुन (गार्लिक) का सेवन सर्दियों के मौसम में खांसी और कोल्ड से बचने के लिए किया जाता है. अगर आप सर्दी और खांसी से परेशान हैं तो रोजाना भोजन के साथ लहसुन का सेवन करें. ऐसा करने से आपको कोल्ड और खांसी जैसी समस्यां से राहत मिलेगी.

undefined

वजन कम करने में

सर्दियों में अक्सर देखा जाता है कि लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान रहते हैं. क्योंकि विंटर में वजन को कम करना बहुत मुश्किल काम है. ऐसे में रोजाना लहसुन का सेवन करें. क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को डिटोक्स करता है. जिससे वजन कम करने में काफी मदद मिलती है.

undefined
इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार

सर्दियों में इम्युनिटी कमजोर हो जाती है. जिससे कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में रोजाना भोजन के साथ लहसुन का सेवन करना चाहिए.

undefined
हड्डियां को करें मजबूत

लहसुन में कैल्शियम पाए जाते हैं जो हड्डियों के लिए बेहद कारगर माना जाता है. ऐसे में अगर आप अपने जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो रोजाना घी में लहसुन के दो कली को भून लें और खाने के साथ खाए. ऐसा करने से हड्डियां मजबूत होती है.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola