ePaper

वूमेन ऑन व्हील्स ग्रेटर नोएडा वेस्ट WOW की अनोखी पहल, गरीब मजदूरों के बीच बाटें मास्क और साबुन

Updated at : 03 Oct 2020 1:31 PM (IST)
विज्ञापन
वूमेन ऑन व्हील्स ग्रेटर नोएडा वेस्ट WOW की अनोखी पहल, गरीब मजदूरों के बीच बाटें मास्क और साबुन

गांधी जयंती के मौके पर ग्रेटर नोएडा की महिलाओं ने एक शानदार पहल की है. दरअसल इस खास मौके पर गौर सिटी की महिलाओं ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में साइकिल चलाकर ग्रेटर नोएडा एक संगठन की स्थापना की है. इस संगठन का नाम महिलाओं ने वूमेन ऑन व्हील्स ग्रेटर नोएडा वेस्ट WOW रखा है.

संगठन की सदस्य विजयेता ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर वूमेन ऑन व्हील्स ग्रेटर नोएडा वेस्ट WOW की महिलाओं ने जीसी 4म प्लाजा से साइकलिंग की शुरुआत की. यहां से वो चार मूर्ति गयीं फिर फिर एक मूर्ति चेरी काउंटी होते हुए वापस चार मूर्ति पहुंची. फिर गौड़ सिटी टू, गुरुद्वारा गौड़ सिटी, क्रॉसिंग पार्क होते हुए वापस गौड़ सिटी 2 से होते हुए प्लाजा गौड़ सिटी में साइकलिंग समाप्त हुआ.

साइकलिंग पूरा करने के बाद ग्रेटर नोएडा वेस्ट WOW की महिलाओं ने पीयर टू पीयर हेल्प के साथ मिलकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले श्रमिकों और गरीबों को मास्क, साबुन, बिस्किस्ट का वितरण किया. इस दौरान ग्रेटर नोएडा वेस्ट WOW की महिलाओं ने लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया और इस वायरस से बचने के उपाय बताये.

ग्रेटर नोएडा वेस्ट WOW की महिलाओं की इस टीम में नेहा, वैजयंती, शिवानी, वर्षा, सोनिया ने प्रमुख रुप से भाग लिया. साथ ही पीयर टू पीयर हेल्प की तरफ से आरएस उप्पल, विवेक रमण, जेपी सिंह कंचन अजय और आशुतोष मौजूद थे.

Posted By: Pawan Singh

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola