UP Election 2022: चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने दी बड़ी राहत, इन नियमों के साथ जनसभा करने की इजाजत

Updated at : 01 Feb 2022 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
UP Election 2022: चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने दी बड़ी राहत, इन नियमों के साथ जनसभा करने की इजाजत

निर्वाचन आयोग ने छोटी जनसभा करने की अनुमति दे दी है. अब राजनीतिक पार्टियां और प्रत्याशी अधिकतम 1000 लोगों के साथ जनसभा कर सकेंगे, इससे पहले 500 लोगों के साथ ही जनसभा करने की इजाजत थी.

विज्ञापन

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में होने जा रहे चुनाव के लिए राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के लिए निर्वाचन आयोग ने बड़ी राहत दी है. आयोग ने छोटी जनसभा करने की अनुमति दे दी है. केंद्रीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार अब, राजनीतिक पार्टियां और प्रत्याशी खुली जगह पर अधिकतम 1000 लोगों के साथ जनसभा कर सकेंगे, इससे पहले 500 लोगों के साथ ही जनसभा करने की इजाजत थी.

डोर-टू-डोर कैंपेनिंग में 20 लोग हो सकेंगे शामिल

दरअसल, इससे पहले निर्वाचन आयोग ने डोर-टू-डोर कैंपेन के लिए 10 लोगों की अनुमति दी थी, जिसे बढ़ाकर अब 20 कर दिया गया है. साथ ही चुनाव आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि जिन नेताओं को सुरक्षा दी गई, उनके साथ अधिकतम 20 लोगों में सुरक्षाकर्मियों की संख्या को नहीं गिना जाएगा. इसके अलावा बंद स्थानों पर होने वाली बैठकों में 300 लोगों की संख्या को बढ़ाकर 500 कर दिया गया है. इन राहतों के साथ कुछ पाबंदिया है जोकि 11 फरवरी तक जरी रहेंगी, जैसे कि रैलियों, साइकिल यात्रा, गाड़ियों के काफिले के साथ चुनाव प्रचार पर रोक आदि.

यूपी में 10 मार्च को होगी मतगणना

उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के लिए सात चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण के लिए वोटिंग 10 फरवरी को होगी. इसके बाद दूसरे चरण के लिए 14 फरवरी, तीसरे 20 फरवरी, चौथे 23 फरवरी, पांचवे 27 फरवरी, छठे 3 मार्च और सातवें चरण के लिए 7 मार्च को वोटिंग होगी. 10 मार्च को मतगणना होगी.

पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान

पहले चरण में पश्चिम यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान होगा, दूसरा चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर, तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर. चौथे चरण में मतदान लखनऊ सहित 9 जिलों की 60 सीटों, पांचवे चरण 11 जिलों की 60 सीटों पर, छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर और सातवें चरण के लिए मतदान 7 मार्च को 9 जिलों की 54 सीटों पर होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola