ePaper

Dill Benefits: सर्दियों में बीमारियों से चाहते हैं छुटकारा, तो डाइट में शामिल करें सोआ, मिलेंगे कई लाभ

Updated at : 12 Nov 2022 12:09 PM (IST)
विज्ञापन
Dill Benefits: सर्दियों में बीमारियों से चाहते हैं छुटकारा, तो डाइट में शामिल करें सोआ, मिलेंगे कई लाभ

सर्दियों के सीजन में बीमारियों से बचने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए. जो बीमारियों से हमें सुरक्षित रखते हैं. इस सीजन में सोआ यानी डिल को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. इसके सेवन से कई सारे फायदे मिलते हैं.

विज्ञापन

Dill Benefits: सर्दियों का सीजन शुरू होते ही बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है. ऐसे में इस मौसम में पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए. जो बीमारियों से हमें सुरक्षित रखता है. इस सीजन में सोआ यानी डिल को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. इसके सेवन से कई सारे फायदे मिलते हैं. चलिए जानते हैं सोआ खाने से होने वाले फायदों के बारे में…

कोलेस्ट्रॉल के स्तर को करता है कम

सोआ में कई तरह के एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन, पोटैशियम, कॉपर, मैगनीज और फाइबर पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी लाभकारी होते हैं. सोआ भले ही खाने में थोड़ा कड़वा जरूर होता है, लेकिन इसमें पिरीडॉक्सिन, नियासिन और आवश्‍यक फाइबर पाए जाते हैं जोकि कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में काफी मददगार साबित होता है. इसके अलावा साओ खाने से कैलोरी कम होती है.

डायबिटीज से मिलेगी राहत

जो लोग डा‍यबिटीज (Diabetes) की समस्या से पी‍ड़‍ित हैं, उन्हें सोआ का सेवन जरूर करना चाहिए. इसकी पत्तियों में लाइमोनीन और युजीनॉल मौजूद होते हैं. जो शरीर में आवश्‍यक तेल रक्त शर्करा के स्‍तर को कम करने में मदद करता है.

हड्डियां के लिए लाभकारी है सोआ

सोआ में भरपूर मात्रा में कैल्शियम (Calcium) पाया जाता है. ऐसे में अगर आपको हड्डियों से संबंधित कोई समस्या है तो इसे अपने डाइट में जरूर शामिल करें, क्योंकि हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम की आवश्यकता होती है. जो सोआ में पाया जाता है.

पाचन को मजबूत रखने में मददगार है सोआ

आज के समय में लोग फास्ट फूड (Fast food) पर निर्भर हो चुके हैं. जिसका सीधा असर पाचन तंत्र (Digestive System) पर देखने को मिल रहा है. अधिकतर लोगों की अपच (indigestion) समस्या से परेशान होना पड़ता है. ऐसे में सोआ का सेवन काफी लाभदायक साबित होता है. इसके सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन के लिए काफी फायदेमंद होता है.

Posted by shweta pandey

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola