बेहतर लाइफस्टाइल के लिए गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड मिलकर झपटते थे लोगों के मोबाइल, पुलिस ने धर दबोचे
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Jan 2022 6:44 AM
सारनाथ थाने के चंद्रा चौराहे से पुलिस ने एक प्रेमी युगल को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार प्रेमी युगल के पास से लूट का मोबाइल बरामद किया गया है.
Varanasi News: सारनाथ थाने के चंद्रा चौराहे से पुलिस ने एक प्रेमी युगल को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार प्रेमी युगल के पास से लूट का मोबाइल बरामद किया गया है. प्रेमी युगल को सारनाथ पुलिस ने अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है.
वाराणसी के सारनाथ थाना पुलिस ने कुछ दिन पहले एक लड़की और एक लड़के द्वारा राह चलते मोबाइल फोन झपट्टा मार कर छीनने का मामला सामने आया था. शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह को मुखबिर से सूचना मिली की राह चलते मोबाइल छीनने वाले चंद्रा चौराहे पर मौजूद हैं. सूचना पर मौके पर पहुंची सारनाथ पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर तलासी ली तो उनके पास से लूटा हुआ मोबाइल बरामद हुआ.
सारनाथ पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार गिरफ्तार प्रेमिका पूजा ने बताया की सारनाथ में नर्सिंग कॉलेज में एनएम की पढ़ाई करती है. पूजा ने बताया की वो शुनशान रास्ते पर मोबाइल से बातचीत करने वालों की रेकी करती थी और इसकी सूचना वो अपने बॉय फ्रेंड अजीत यादव को फोन द्वारा देती है. अजीत यादव बाइक से आकर मोबाइल छीन कर उसको दे देता है ,उसके बाद वो दोनो घटना को अंजाम देकर निकल जाते हैं.
पूजा ने बताया की ये हम आर्थिक तंगी के कारण अजीत के साथ मिल कर कार्य करते थे. अजीत यादव आजमगढ़ का निवासी है और पेशे से मोटर मैकेनिक है. अजीत ने बताया की अच्छे लाइफ स्टाइल जीने के लिए पूजा के साथ मिल कर मोबाइल छीनने का काम शुरू किया.
सारनाथ थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया की लूट के मोबाइल के साथ पूजा और अजीत को गिरफ्तार किया गया. लूट का मोबाइल उनके पास से बरामद हुआ है. पूछताछ में दोनो ने बताया की पांडयपुर् , लालपुर थाना क्षेत्र में कई घटना को अंजाम दोनो के द्वारा दिया गया है. पुलिस ने अदालत में दोनो को पेश कर के जेल भेज दिया है.
रिपोर्ट- विपिन सिंह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










