ePaper

UP Election 2022: कांग्रेस का चुनावी घोषणापत्र पर मंथन, कहा- किसान, नौजवान और महिलाओं की भावनाओं का दस्तावेज

Updated at : 06 Dec 2021 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
UP Election 2022: कांग्रेस का चुनावी घोषणापत्र पर मंथन, कहा- किसान, नौजवान और महिलाओं की भावनाओं का दस्तावेज

कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू ने ट्वीट करके बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने चुनाव घोषणा पत्र और कैंपेन कमेटी के साथ बैठक की. कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र प्रदेश के गरीब, मजदूर, किसान, नौजवान, महिलाओं और छोटे व्यापारियों के भावनाओं का दस्तावेज है.

विज्ञापन

UP Election 2022: सोमवार का दिन कांग्रेस के लिए उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 के नज़र से काफी अहम था. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की अध्यक्षता में पार्टी के चुनावी मैनिफेस्टो पर विचार किया गया. इस बारे में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि महिला, विकास और यूपी में व्याप्त भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चर्चा की गई है.

इस बारे में कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू ने ट्वीट करके बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने चुनाव घोषणा पत्र और कैंपेन कमेटी के साथ बैठक की. कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र प्रदेश के गरीब, मजदूर, किसान, नौजवान, महिलाओं और छोटे व्यापारियों के भावनाओं का दस्तावेज है.

जानकारी के मुताबिक, विधानसभा चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी सोमवार को लखनऊ पहुंचीं. लखनऊ में उन्होंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में विभिन्न कमेटी के साथ बैठक करने के दौरान पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र पर भी मंथन किया. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका प्रियंका गांधी वाड्रा ने मेनिफेस्टो समिति और चुनाव अभियान समिति के साथ एक लंबी बैठक की. इस दौरान उन्होंने यूपी इलेक्शन के दौरान रोजगार, शिक्षा, किसान और महिलाओं की प्रगति के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की. साथ ही, प्रदेश में पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान की भी योजना बनाने का निर्देश दिया.

Also Read: Lucknow News: प्रियंका गांधी ने शाहजहांपुर से आई रेप पीड़िता को देख रोका काफिला, कौल हाउस में बुला जाना ‘सच’

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola