ePaper

UP Election 2022: कांग्रेस के 7 में से 4 MLA छोड़ चुके हैं पार्टी, पहली सूची में 50 महिलाएं, मुश्किल डगर?

Updated at : 13 Jan 2022 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
UP Election 2022: कांग्रेस के 7 में से 4 MLA छोड़ चुके हैं पार्टी, पहली सूची में 50 महिलाएं, मुश्किल डगर?

Varanasi: Congress General Secretary Priyanka Gandhi gestures to the crowd as she addresses during 'Kisan Nyay' rally, ahead of UP Assembly Elections 2022, in Varanasi, Sunday, Oct. 10, 2021. (PTI Photo/Ravi Choudhary)(PTI10_10_2021_000131A)

प्रदेश की राजनीति में ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ कैम्पेन की शुरुआत करके कांग्रेस की यूपी चुनाव प्रभारी प्रियंका ने नया मोड़ दे दिया था. उन्होंने अपनी सूची में भी कई ऐसे लोगों को मौका दिया है, जो राजनेता तो नहीं हैं बल्कि राजनीति से उनका जीवन जरूर नकारात्मक रूप से प्रभावित हुआ है.

विज्ञापन

Lucknow News: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को पार्टी की पहली उम्मीदवारों की सूची जारी की. इस बीच उन्होंने दावा किया कि जो कहा गया वही किया गया, ‘प्रदेश में 40 प्रतिशत सीटों पर महिला प्रत्याशियों को वरीयता दी जा रही है.’ कांग्रेस की पहली सूची में 125 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है. इनमें से 50 नाम महिलाओं के हैं.

प्रदेश की राजनीति में ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ कैम्पेन की शुरुआत करके कांग्रेस की यूपी चुनाव प्रभारी प्रियंका ने नया मोड़ दे दिया था. उन्होंने अपनी सूची में भी कई ऐसे लोगों को मौका दिया है, जो राजनेता तो नहीं हैं बल्कि राजनीति से उनका जीवन जरूर नकारात्मक रूप से प्रभावित हुआ है. ऐसे में यूपी विधानसभा के महाशंखनाद में प्रियंका की यह सूची काफी अहम है.

undefined

इस बाबत पूछने पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अशोक सिंह कहते हैं कि पार्टी ने अपना वादा निभाया है. पहली सूची में महिला प्रत्याशियों को वरीयता दी गई है. हम पूरी कोशिश कर रहे हैं. पार्टी का मानना है कि वह 2022 में यूपी में सरकार बनाएगी. उन्होंने पार्टी छोड़कर जाने वाले विधायकों के बारे में कहा कि जो संघर्ष करते हैं उन्हें ही इतिहास में याद रखा जाएगा. हम संघर्ष कर रहे हैं. कांग्रेस की अगली सूची के बारे में उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो वादा किया है, उसी की तर्ज पर महिला उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी में महिलाओं को टिकट देने में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आ रही है. इस विषय पर सभी एकमत हैं. पार्टी में कोई दिक्कत नहीं है.

सात में से चार विधायक छोड़ चुके हैं पार्टी

साल 2017 में सात सीटों पर कांग्रेस ने चुनाव जीता था. उन विधायकों में से केवल अब प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, आराधना मिश्र मोना और कानपुर देहात के विधायक सुहेल अख्तर ही पार्टी के पाले में बचे हैं. ब्राह्मण चेहरे के तौर पर यूपी के प्रमुख चेहरे जितिन प्रसाद तो पहले ही पार्टी छोड़ चुके हैं. वे शाहजहांपुर से चुने गए थे. उन्नाव की अन्नू टण्डन, बदायूं से वरिष्ठ नेता सलीम शेरवानी और पश्चिमी यूपी के जाट वोटर्स की के लीडर एवं पूर्व सांसद विजेंद्र सिंह ने बीते वर्ष पंजे का साथ छोड़ दिया है. कई दशकों से कांग्रेस से जुड़े राजेश पति त्रिपाठी व उनके पुत्र ललितेश पति त्रिपाठी भी कांग्रेस छोड़ चुके हैं. वे तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे. इस सूची में हमीरपुर के राठ से पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी, महोबा के मनोज तिवारी और जालौन-उरई से पूर्व विधायक रहे विनोद चतुर्वेदी सपा में शामिल हो चुके हैं. वहीं, पुष्पेंद्र सिंह बसपा से जुड़ गए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola