Banke Bihari Temple: भगदड़ मामले की जांच जारी, समिति के प्रमुख ने मंदिर के आसपास का दौरा किया

Updated:
विज्ञापन

जन्माष्टमी के दिन तड़के बांके बिहारी मंदिर में भगदड़ मचने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और सात घायल हो गए थे. घटना की जांच के लिए राज्य सरकार ने दो सदस्यीय समिति गठित की है.

विज्ञापन
undefined

बांके बिहारी मंदिर में भगदड़ मामले की जांच कर रही एक उच्च स्तरीय समिति के प्रमुख ,उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस प्रमुख सुलखान सिंह ने मंदिर के आसपास के इलाकों का दौरा किया. उन्होंने मंदिर के द्वार का भी आकलन किया और यह समझने की कोशिश की कि एक निश्चित समय में कितने लोग उससे प्रवेश कर सकते हैं और बाहर निकल सकते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

गौरतलब है कि जन्माष्टमी के दिन तड़के बांके बिहारी मंदिर में भगदड़ मचने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और सात घायल हो गए थे. घटना की जांच के लिए राज्य सरकार ने दो सदस्यीय समिति गठित की है.

undefined

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में भगदड़ की घटना के बाद भीड़ प्रबंधन को लेकर उठ रहे सवालों के बीच मंदिर समिति के एक पूर्व अध्यक्ष ने किसी खुली जगह में बड़े नये मंदिर का निर्माण कर विग्रह को उसमें स्थानांतरित करने का सुझाव दिया है.

undefined

वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष महेश पाठक ने कहा कि भविष्य में मंदिर में भगदड़ की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार को 50 से 100 एकड़ जमीन अधिग्रहीत करके उस पर मंदिर के धन से ही एक विशाल मंदिर का निर्माण कराना चाहिए. उन्होंने कहा कि मंदिर की मूर्तियों को किसी नए स्थान पर प्राण प्रतिष्ठित करने में कोई हर्ज नहीं है.

undefined

पुजारियों, माला विक्रेताओं और पार्किंग इत्यादि की व्यवस्था भी नए स्थान पर की जा सकती है. उन्होंने कहा कि एक विकल्प यह भी हो सकता है कि मौजूदा मंदिर का ही पुनरुद्धार किया जाए और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तरह यहां भी आसपास की दुकानों को किसी दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाए.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन