ePaper

अयोध्या: अगस्त के अंत में मस्जिद का तय हो सकता है मॉडल, लखनऊ में होगी ट्रस्ट की पहली बैठक

Updated at : 10 Aug 2020 9:48 AM (IST)
विज्ञापन
अयोध्या: अगस्त के अंत में मस्जिद का तय हो सकता है मॉडल, लखनऊ में होगी ट्रस्ट की पहली बैठक

लखनऊ: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर यूपी सरकार द्वारा अयोध्या में मस्जिद निर्माण के लिए आवंटित 5 एकड़ जमीन पर मस्जिद बनाने को लेकर जल्द ही बैठकें होने वाली है. सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने इसके लिए इण्डो इस्लामिक कल्चरल फाउण्डेशन ट्रस्ट का गठन किया है. जिसकी पहली बैठक संभवत: अगस्त माह के अंत में या सितंबर के शुरूआत में की जा सकती है.

विज्ञापन

लखनऊ: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर यूपी सरकार द्वारा अयोध्या में मस्जिद निर्माण के लिए आवंटित 5 एकड़ जमीन पर मस्जिद बनाने को लेकर जल्द ही बैठकें होने वाली है. सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने इसके लिए इण्डो इस्लामिक कल्चरल फाउण्डेशन ट्रस्ट का गठन किया है.जिसकी पहली बैठक संभवत: अगस्त माह के अंत में या सितंबर के शुरूआत में की जा सकती है.

बैठक में तय होगा मस्जिद का स्वरूप, अस्पताल, लाइब्रेरी, कम्युनिटी किचन और रिसर्च सेंटर भी बनाने की बात

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रस्ट की पहली बैठक में यह तय हो जाएगा कि अयोध्या में सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जमीन पर बनने वाले मस्जिद कैसी होगी. वहीं साथ में इस भूमि के हिस्से में ही अस्पताल, लाइब्रेरी, कम्युनिटी किचन और रिसर्च सेंटर भी बनाने की बात चल रही है. जिसे लेकर बैठक में फैसले लिए जा सकते हैं. वहीं इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन मस्जिद के अलावा इन सुविधाओं के निर्माण की आधारशिला रखने के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित करने का फैसला ले सकते हैं.

अयोध्या के धन्नीपुर गांव में सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को 5 एकड़ जमीन मिली है

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर अयोध्या के धन्नीपुर गांव में सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को 5 एकड़ जमीन मिली है. जिसे राज्य सरकार के द्वारा उपलब्ध कराया गया है. बोर्ड द्वारा गठित इण्डो इस्लामिक कल्चरल फाउण्डेशन ट्रस्ट ने लखनऊ के बर्लिंगटन स्क्वायर में ट्रस्ट के लिए कार्यालय किराए पर लिया है.

मुख्यमंत्री से इन संस्थाओं के निर्माण में भी सहयोग करने का विश्वास जताया

ट्रस्ट के सचिव एवं प्रवक्ता अतहर हुसैन के अनुसार, मस्जिद के अलावे बन रही तमाम चीजें जनता की सुविधाओं के लिए होती है. और जनता को सुविधा देने का दायित्व प्रदेश के मुख्यमंत्री का होता है. इसलिए इनके शिलान्यास के लिए सीएम योगी को बुलाया जाएगा. साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से इन संस्थाओं के निर्माण में भी सहयोग करने का विश्वास जताया है.

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola