Agra News: ब्रिटेन की नई सरकार के कैबिनेट में शामिल होने वाले आलोक शर्मा का आगरा में हुआ था जन्म

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Sep 2022 6:05 PM

विज्ञापन

ब्रिटेन की नवनिर्वाचित लिज ट्रस सरकार की कैबिनेट में चुने गए आलोक शर्मा को संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन सीपीयू 26 का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. दरअसल, आलोक शर्मा का जन्म आगरा में 7 सितंबर 1969 को हुआ था. इसके बाद आलोक शर्मा 5 साल तक आगरा में रहे.

विज्ञापन

Agra News: ब्रिटेन की नवनिर्वाचित सरकार में कैबिनेट मंत्री चुने गए आलोक शर्मा का जन्म ताजनगरी आगरा में हुआ था. आगरा में उनका पुश्तैनी घर है. जैसे ही उनके ब्रिटेन की सरकार की कैबिनेट में चुने जाने की सूचना जिले में पहुंची यहां रहने वाले उनके परिजन और रिश्तेदारों ने उनके जन्मदिन पर केक काटकर दोहरा जश्न मनाना शुरू कर दिया.

बाद में यूके में रहने लगे

ब्रिटेन की नवनिर्वाचित लिज ट्रस सरकार की कैबिनेट में चुने गए आलोक शर्मा को संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन सीपीयू 26 का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. दरअसल, आलोक शर्मा का जन्म आगरा में 7 सितंबर 1969 को हुआ था. इसके बाद आलोक शर्मा 5 साल तक आगरा में रहे. बचपन की पढ़ाई अपने चचेरे भाई बहनों के साथ नॉर्मल कंपाउंड स्थित सरकारी विद्यालय में की. 1972 में वेटरनरी सर्जन उनके पिता डॉक्टर प्रेम दत्त शर्मा बेलहेम चले गए और बाद में यूके में रहने लगे.

जन्मदिन का मिला तोहफा

वहीं, यह भी एक संयोग है कि जिस दिन आलोक शर्मा का जन्मदिन था उसी दिन उन्हें ब्रिटेन की नई सरकार में कैबिनेट में जगह मिली है. ऐसे में आगरा में मौजूद उनके परिजन दोहरी खुशी मना रहे हैं. इस खबर को सुनने के बाद उनके परिजनों ने यहां जन्मदिन और नई उपलब्धि को लेकर केक काटा और सब के साथ मिलकर खुशियां बांटी.

Also Read: आगरा विश्वविद्यालय को स्थाई कुलपति न मिलने से लापरवाह हुए कर्मचारी और अधिकारी, अब जांच में नपेंगे कई
खुशी जाहिर की

ताजनगरी के कोठी मीना बाजार मैदान के पास आलोक शर्मा का पुश्तैनी निवास मौजूद है. जहां पर उनके चचेरे भाई विश्वनाथ शर्मा रहते हैं. वह रेलवे में प्रबंधक है और उन्होंने बताया कि आलोक शर्मा का जन्म इसी घर में हुआ था. जिसके बाद वह 5 साल की उम्र में पिता के साथ विदेश चले गए थे. आलोक शर्मा के कैबिनेट में शामिल होने के बाद उनके चचेरे भाई और अन्य परिजनों ने केक काटकर खुशी मनाई. साथ ही आलोक शर्मा की पत्नी और दोनों बेटियों से वर्चुअली बात कर अपनी खुशी जाहिर की.

रिपोर्ट : राघवेंद्र गहलोत

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola