Mohammadabad Constituency Result 2022: अलका राय की राजनीतिक किस्मत का फैसला आज, जानें लेटेस्ट अपडेट

Updated:
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के लिए मतदान प्रक्रिया हो चुकी है. आज यानी 10 मार्च को विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है.

विज्ञापन

UP Election Result 2022: उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के लिए मतदान प्रक्रिया हो चुकी है. आज यानी 10 मार्च को विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है. गाजीपुर जिले में पड़ने वाली मोहम्मदाबाद विधानसभा सीट पर भी मतगणना लगातार जारी है. अभी तक के रुझानों बीजेपी की अलका राय समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुहेब मुन्नू अंसारी से पीछे चल रही हैं.

विज्ञापन

अलका राय की राजनीतिक किस्मत का फैसला

मगतणना के साथ ही आज अलका राय की राजनीतिक किस्मत का फैसला हो जाएगा. अलका राय भारतीय जनता पार्टी से जुड़े भूमिहार ब्राह्मण समुदाय से एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं.

2017 के विधानसभा चुनाव में अलका राय ने दर्ज की जीत

अलका राय ने 2017 में विधानसभा चुनाव लड़ा. वह मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुईं. अलका राय कृष्ण नन्द राय विधायक की पत्नी हैं, जिनकी हत्या कर दी गई थी. 57 साल की अलका राय भाजपा की विधायक हैं. उन्होंने बारहवीं तक की पढ़ाई की है. भारतीय जनता पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में अलका राय पर एक बार फिर भरोसा जताया है.

मोहम्मदाबाद सीट से प्रत्याशी

सपा गठबंधन- सुहैब अंसारी

बीजेपी गठबंधन- अलका राय

बसपा- माधवेंद्र राय

कांग्रेस- डॉ. अरविंद किशोर राय

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola