Aligarh News: अलीगढ़ नगर निगम में 16 गांव शामिल, 35 गांव के लोग पहली बार डालेंगे मेयर और पार्षद के वोट
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Sep 2022 7:33 AM
योगी कैबिनेट की बैठक में 16 गांव को अलीगढ़ नगर निगम में शामिल किया गया है. 2017 में 19 गांव नगर निगम में शामिल हुए थे. इस बार होने वाले नगर निगम चुनाव में 35 गांव के लोग पहली बार मेयर व पार्षद के लिए चुनाव लड़ सकेंगे और वोट डाल सकेंगे.
Aligarh News: लखनऊ में हुई कैबिनेट की बैठक में 16 गांव को अलीगढ़ नगर निगम में शामिल किया गया है. 2017 में 19 गांव नगर निगम में शामिल हुए थे. इस बार होने वाले नगर निगम चुनाव में 35 गांव के लोग पहली बार मेयर व पार्षद के लिए चुनाव लड़ सकेंगे और वोट डाल सकेंगे.
अलीगढ़ शहर से सटे हुए 16 और गांव को नगर निगम की सीमा में शामिल कर लिया गया है. देवसैनी, तालसपुर कलां, सुखरावली, बड़ौली फतेह खां, दयानतपुर रसीला, हाजीपुर चौहट्टा, भकरौला, दौलारा निरपाल, खेड़िया ख्वाज बुढ़वा, अजीतपुर आसना, रुस्तमपुर सकत खां, पड़ियावली, भदेसी माफी, नगला पानखानी, अलीनगर, सिंधौली अब अलीगढ़ नगर निगम का हिस्सा होंगे.
शहर से सटे 16 गांव नगर निगम में शामिल करने के बाद इन 16 गांव के प्रधानों की प्रधानी खत्म कर दी जाएगी. पिछले साल ही इन 16 गांव में पंचायत चुनाव हुए थे. 2017 में 19 गांव भी नगर निगम में शामिल किए गए थे, जिसके बाद वहां की प्रधानी खत्म कर दी गई थी.
इस बार शामिल 16 गांव के साथ 2017 में शामिल किए गए 19 गांव को लगाकर कुल 35 गांव के ऐसे मतदाता होंगे, जो पहली बार नगर निगम के मेयर व पार्षद के लिए चुनाव लड़ सकेंगे और वोट डाल सकेंगे.
2017 में 19 गांव नगर निगम में शामिल किए गए थे जिसमें धनीपुर, असदपुर कयाम, महेशपुर, मंजूरगढ़ी, रामगढ़ पंजीपुर, क्वार्सी, धौर्रामाफी, बरौला जाफराबाद, सारसौल, एलमपुर गडिय़ा, अलापुर गडिय़ा, अशरफपुर जलाल, रोरावर, मुल्लापाड़ा भुजपुरा, दौलताबाद, पला साहिबाबाद, गंभीरपुरा, किशनपुर, कस्बा कोल गांव थे.
इस बार 16 गांव और 2017 में शामिल किए गए 19 गांव को लगाकर अलीगढ़ के नगर निगम में वार्ड संख्या बढ़ेगी. नगर निगम में बाढ़ की संख्या 70 से बढ़कर 90 तक होने की संभावना है.
रिपोर्ट- चमन शर्मा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










