Aligarh News: ग्रेजुएशन में 1 सीट पर 8 स्टूडेंट्स में एडमिशन के लिए दावेदारी, 4740 सीट पर 39561 आवेदन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Jul 2022 7:25 PM
अलीगढ़ शहर में सस्ती शिक्षा के लिए 3 एडेड डिग्री कॉलेज हैं, जिसमें श्री वार्ष्णेय कॉलेज, धर्म समाज कॉलेज, टीकाराम डिग्री कॉलेजों में हर कोई ग्रेजुएशन में एडमिशन चाह रहा है. इन तीनों डिग्री कॉलेजों में ग्रेजुएशन के लिए 4740 सीटें हैं.
Aligarh News: अलीगढ़ शहर में सस्ती शिक्षा वाले 3 प्रमुख डिग्री कॉलेज हैं, जिनमें ग्रेजुएशन के लिए 4740 सीटें हैं. इस बार विभिन्न बोर्ड से 39561 स्टूडेंट्स ने 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण की. इस तरह से 1 सीट के लिए लगभग 8 स्टूडेंट्स के बीच एडमिशन पाने के लिए मारामारी है.
अलीगढ़ में इस बार विभिन्न बोर्ड में कुल 39561 स्टूडेंट्स इंटर में पास हुए. सबसे ज्यादा बच्चे यूपी बोर्ड और सबसे कम आइसीएसई में पास हुए.
-
यूपी बोर्ड में 33,983 स्टूडेंट्स पास
-
सीबीएसई में 5342 स्टूडेंट्स पास
-
आईसीएसई में 236 स्टूडेंट्स पास
अलीगढ़ शहर में सस्ती शिक्षा के लिए 3 एडेड डिग्री कॉलेज हैं, जिसमें श्री वार्ष्णेय कॉलेज, धर्म समाज कॉलेज, टीकाराम डिग्री कॉलेजों में हर कोई ग्रेजुएशन में एडमिशन चाह रहा है. इन तीनों डिग्री कॉलेजों में ग्रेजुएशन के लिए 4740 सीटें हैं.
-
बीए-780
-
बीएससी-320
-
बीकॉम-240
-
एलएलबी-240
-
बीए-640
-
बीएससी-640
-
बीकॉम-240
-
बीएएलएलबी-120
-
बीए-640
-
बीएससी जेडबीसी-360
-
बीएससी पीसीएम-180
-
बीएससी कंप्यूटर साइंस-60
-
बीकॉम-180
इस बार कुल 39561 स्टूडेंट्स इंटर में पास हुए हैं, जबकि अलीगढ़ के तीन प्रमुख एडेड डिग्री कॉलेजों में ग्रेजुएशन के लिए 4740 सीटें हैं. इस हिसाब से 1 सीट पर एडमिशन पाने के लिए 8 से अधिक स्टूडेंट्स कतार में हैं. अगर इन तीन डिग्री कॉलेजों में ग्रेजुएशन में एडमिशन नहीं हुआ, तो जो महंगे प्राइवेट डिग्री कॉलेज हैं, उनमें एडमिशन लिया जा सकता है. कुछ स्टूडेंट्स अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और मंगलायतन यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले सकते हैं. कुछ स्टूडेंट्स फार्मेसी, प्राइवेट पॉलिटेक्निक या आईटीआई में प्रवेश ले सकते हैं.
रिपोर्ट : चमन शर्मा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










