ePaper

Aligarh: अवैध कब्जों पर प्रशासन सख्त, शत्रु संपत्ति 'अनोना हाउस' की भेजी रिपोर्ट, 91 परिवारों का है निवास

Updated at : 29 Nov 2022 9:30 AM (IST)
विज्ञापन
Aligarh: अवैध कब्जों पर प्रशासन सख्त, शत्रु संपत्ति 'अनोना हाउस' की भेजी रिपोर्ट, 91 परिवारों का है निवास

Aligarh News: अलीगढ़ में 48 शत्रु संपत्तियां हैं, जिनमें अनोना हाउस की चर्चा खास शत्रु संपत्ति में है, जिसकी रिपोर्ट शासन ने मांगी थी. अनोना हाउस में 91 परिवार रहते हैं, जिसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है.

विज्ञापन

Aligarh News: देश में शत्रु संपत्ति को लेकर समय-समय पर सर्वे कराया जाता रहता है. अलीगढ़ में 48 शत्रु संपत्तियां हैं, जिनमें अनोना हाउस की चर्चा खास शत्रु संपत्ति में है, जिसकी रिपोर्ट शासन ने मांगी थी. अनोना हाउस में 91 परिवार रहते हैं, जिसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है.

अलीगढ़ में 48  हैं शत्रु संपत्तियां

दरअसल, 1947 में देश को भारत-पाकिस्तान में बांटा गया, तब भारत से तमाम लोग पाकिस्तान चले गए. उन लोगों की जो संपत्ति भारत में रह गई, वह सरकारी रिकॉर्ड में शत्रु संपत्ति कहलाई, जिस पर सरकार का अधिकार रहता है. अलीगढ़ में अभी 48 शत्रु संपत्तियां तहसील कोल, अतरौली, खैर और गभाना में हैं.

कहां-कहां दर्ज हैं शत्रु संपत्ति

अलीगढ़ के हरदुआगंज, विसावनपुर सिल्ला, जवां ढ़ेंकुरा, मदार गेट शहर, जवां का वीरपुर छबीलगढ़, अतरौली के को रेह रघुपुरा, गभाना चंडौस, खैर राजपुर, टप्पल गढ़ी सूरजमल, सिविल लाइन कोठी धर्मपुर हाउस, बदरबाग सिविल लाइन, अकराबाद पिलखाना, सिविल लाइन बेगपुर, घुड़िया बाग, देहली गेट, दोदपुर सिविल लाइन, सासनी गेट सराय शत्रु संपत्ति दर्ज हैं.

खास है शत्रु संपत्ति अनोना हाउस

अलीगढ़ में अनोना हाउस खास शत्रु संपत्ति है. एडीएम प्रशासन डीपी लाल ने बताया कि शत्रु संपत्ति अभिरक्षक कार्यालय के निर्देश पर प्रशासन ने अनोना हाउस की जांच कराई थी. अनोना हाउस में कुल 91 परिवार रहते हैं, जिसकी जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है. यहां समय-समय पर शत्रु संपत्ति का सर्वे कराया जाता रहता है.

शत्रु संपत्तियों पर अवैध कब्जे का आरोप

देश के बंटवारे के बाद भारत में शत्रु संपत्तियों पर सरकार का कब्जा हो गया था, फिर भी शत्रु संपत्ति पर अवैध कब्जा करने के आरोप समय-समय पर लगते रहे हैं. अलीगढ़ में 48 शत्रु संपत्तियां सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज हैं. प्रशासन इन संपत्तियों की जांच करा रहा है. कई शत्रु संपत्तियों पर अवैध मैरिज हॉल बनाकर लाभ लिया जा रहा है.

Also Read: UP Nikay Chunav 2022: अलीगढ़ में अंतिम निर्वाचक नामावली प्रकाशित, EVM और पोस्टल बैलेट से होगी वोटिंग

रिपोर्ट- चमन शर्मा, अलीगढ़

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola