Agra News: सात साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, शोर मचाने पर भागा आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated at : 16 Dec 2022 5:25 PM (IST)
विज्ञापन
Agra News: सात साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, शोर मचाने पर भागा आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Agra Crime News: आगरा में थाना कमला नगर के बलकेश्वर क्षेत्र में एक आरोपी घर में अकेली 7 वर्षीय बच्ची को देखकर घुस गया. और हैवानियत के इरादे से दबोच लिया. लेकिन मासूम ने तुरंत शोर मचा दिया. पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार आवाज सुनकर घर पहुंचे. जहां आरोपी मौके से फरार हो गया.

विज्ञापन

Agra Crime News: आगरा में थाना कमला नगर के बलकेश्वर क्षेत्र में एक आरोपी घर में अकेली 7 वर्षीय मासूम बच्ची को देखकर घुस गया. उसने बच्ची को हैवानियत के इरादे से दबोच लिया. लेकिन मासूम ने तुरंत शोर मचा दिया. जिससे पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार आवाज सुनकर घर में पहुंच गए. जहां आरोपी मौके से फरार हो गया. परिजनों ने थाने में पूरे मामले की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार थाना कमला नगर के बल्केश्वर इलाके में एक 7 वर्षीय बालिका घर में अकेली थी. बालिका के घर वाले मजदूरी का कार्य करते हैं और सामान खरीदने के लिए पास के बाजार में गए थे. इस दौरान इलाके का रहने वाला लाला उर्फ जितेंद्र मौका पाकर घर में घुस गया और बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने लगा.

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल 

बालिका ने शोर मचाना शुरू कर दिया. जहां आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले उसके रिश्तेदार घर पहुंचे. इस दौरान जितेंद्र चकमा देकर घर से फरार हो गया. कुछ समय बाद बच्ची के परिजन भी घर पहुंच गए. बच्ची के परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी थाना कमला नगर में दी. जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक विपिन गौतम ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और उसे पकड़ने के लिए दबिश देना शुरू कर दिया. कुछ समय बाद ही आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola