Agra News: गिरफ्त से फरार बदमाश के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली, पुलिस ने दबोचा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Jan 2022 10:04 AM
Agra News: बदमाश ने गाड़ी से भागना शुरू किया और पीछा करने पर टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गयी और वो गिर गया.
Agra News: थाना सिकंदरा पुलिस की देर रात फरार बदमाश से मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में फायरिंग हुई जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया. पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले पुलिस अभिरक्षा में चल रहे इलाज के दौरान यह बदमाश फरार हो गया था. जिसे तलाशने में कुछ समय से पुलिस लगी हुई थी.
थाना प्रभारी बलवान सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी की चोरी की वारदात करने वाला शातिर अपराधी शास्त्रीपुरम क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आ रहा है. इसके बाद पुलिस ने बैरिकेडिंग कर सुनारी के पास चेकिंग शुरू की. चेकिंग के दौरान एक बाइक आती दिखाई दी तो पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया. इसके बाद बदमाश ने गाड़ी से भागना शुरू किया और पीछा करने पर टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गयी और वो गिर गया.
Also Read: ‘मर्दों-औरतों ने खूब किया राज, आई अब राधाबाई की बारी’, पर्चा खरीदने के बाद चर्चा में ये कैंडिडेट
एसपी सिटी विकास कुमार के अनुसार पकड़े गए बदमाश का नाम रामू सक्सेना पुत्र रामनाथ निवासी बैनारा फैक्ट्री के पीछे शांति पुरम थाना जगदीशपुरा बताया जा रहा है. उस पर दो मुकदमे दर्ज हैं और वो पुलिस अभिरक्षा से फरार हो चुका था. पुलिस के अनुसार उसके पास से तमंचा , कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई है. घायल को इलाज के लिए भेजा गया है और उससे पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










