75th Independence Day: औरैया में DM ने फहराया उल्टा राष्ट्रध्वज, VIDEO VIRAL

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 Aug 2021 3:54 PM

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 75वें स्वतंत्रता दिवस पर डीएम कार्यालय की बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने उल्टा राष्ट्रध्वज फहरा दिया, जिसका वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

75th Independence Day : आज देश अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा (DM Sunil Kumar Verma)ने राष्ट्रध्वज को उल्टा फहरा दिया. हैरान करने वाली बात यह है कि वहां मौजूद किसी भी शख्स का ध्यान इस ओर नहीं गया. वहीं इस घटना का वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है.

दरअसल, रविवार को औरैया में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. जिलाधिकारी ने ककोर मुख्यालय में झंडारोहण किया, लेकिन इस दौरान राष्ट्रध्वज को उलटा फहरा दिया गया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

तिरंगा को उल्टा फहराने का वीडियो डीएम कार्यालय के फोटोग्राफर ने जिला सूचना विभाग और जिला प्रशासन के ग्रुप में शेयर कर दिया. जब लापरवाही का पता चला तो आनन-फानन में वीडियो को जिला प्रशासन के ग्रुप से डिलीट किया गया.

बता दें, आज पूरे प्रदेश में आजादी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानमंडल परिसर में ध्वजारोहण किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि झांसी में रानी लक्ष्मीबाई, बलिया में मंगल पांडे के नेतृत्व में स्वतंत्रता की लड़ाई आगे बढ़ी. बलिया ने खुद को 1942 में ही स्वाधीन घोषित कर दिया था.

Also Read: Independence Day 2021: 4 साल में UP की अर्थव्यवस्था देश में दूसरे नंबर पर, CM योगी ने गिनाई उपलब्धि

मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ के काकोरी में पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, राजेंद्र लाहिड़ी, ठाकुर रोशन सिंह ने क्रांति का बिगुल बजाया है. मैं आज देश के सभी क्रांतिकारियों को नमन करता हूं. उन्होंने कहा, यह हम सबका सौभाग्य है कि देश की स्वाधीनता के अमृत महोत्सव वर्ष का हम सबको साक्षी बनने का अवसर मिल रहा है. हमें प्रत्येक नागरिक के जीवन की रक्षा करनी है.

Posted by : Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola