यूपीः संभल में दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर पुलिस वैन से फरार हुए तीन कैदी

Updated:
विज्ञापन

संभलः उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बुधवार को हुई एक दुस्साहसिक वारदात में अज्ञात बदमाशों ने दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी और तीन कैदियों को छुड़ा लिया. खबर के मुताबिक, संभल के चंदौसी में कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए 24 कैदियों को वापस मुरादाबाद ले जाया जा रहा था. […]

विज्ञापन

संभलः उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बुधवार को हुई एक दुस्साहसिक वारदात में अज्ञात बदमाशों ने दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी और तीन कैदियों को छुड़ा लिया. खबर के मुताबिक, संभल के चंदौसी में कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए 24 कैदियों को वापस मुरादाबाद ले जाया जा रहा था.

विज्ञापन

इसी दौरान तीन बंदियों ने वैन में मौजूद सिपाहियों से हाथापाई शुरू कर दी. विवाद बढ़ने पर तीनों ने सिपाहियों को गोली मार दी और वैन से फरार हो गए. पेशी के बाद शाम को वे बंदियों को लेकर मुरादाबाद लौट रहे थे. सम्भल जिले के बनियाठेर थानाक्षेत्र के देवाखेड़ा गांव के पास चलती वैन में अचानक तीन बंदियों ने सिपाहियों की आंख में मिर्च पाउडर डाल दिया और उन पर अपने पास छुपाकर रखे गए पिस्टल और तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.

बताया जाता है कि बदमाशों के तीन से चार साथियों ने बाहर से भी वैन पर फायरिंग की है. गोली चलने के बाद लगभग सौ मीटर आगे जाकर ड्राइवर ने वैन रोक दी. इसके बाद तीनों बदमाशों ने खुद ही वैन का दरवाजा खोल दिया और भाग गए. वैन में मौजूद चार अन्य पुलिस कर्मियों से पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola