भैंसे तो ढूढ़ निकालती है सरकार, लेकिन लापता लड़कियां नहीं:जोशी

Updated at : 02 Jun 2014 7:06 AM (IST)
विज्ञापन
भैंसे तो ढूढ़ निकालती है सरकार, लेकिन लापता लड़कियां नहीं:जोशी

कानपुर:भाजपा सांसद मुरली मनोहर जोशी ने रविवार को कहा कि प्रदेश में एक मंत्री की गायब हुई भैंसे खोज निकाला जाता है. लेकिन प्रदेश में बच्चियां गायब हो रही है, तो उन्हें ढूढ़ने का कोई प्रयास नहीं किया जाता है और उनकी लाश मिलती है. इससे पता चलता है कि प्रदेश की सरकार महिलाओं और […]

विज्ञापन

कानपुर:भाजपा सांसद मुरली मनोहर जोशी ने रविवार को कहा कि प्रदेश में एक मंत्री की गायब हुई भैंसे खोज निकाला जाता है. लेकिन प्रदेश में बच्चियां गायब हो रही है, तो उन्हें ढूढ़ने का कोई प्रयास नहीं किया जाता है और उनकी लाश मिलती है.

इससे पता चलता है कि प्रदेश की सरकार महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए कितनी गंभीर है. कहा, यूपी में महिलाओं और बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. इससे प्रदेश सरकार की अक्षमता, संवेदनशून्यता, और महिलाओं के प्रति नजरिये के बारे में बहुत ही शर्मनाक नजारा सामने आया है.

इन सब घटनाओं की नैतिक जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री की है. अब इस बदायूं मामले की जांच का काम सीबीआइ से कराने की घोषणा की गयी है, लेकिन केवल एक मामले की सीबीआइ जांच कराने से कुछ हासिल नहीं होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola