Sarkari Naukri Recruitment 2021 : हाई स्कूल और पांचवी पास के लिए 53 हजार भर्तियां, जल्द करें आवेदन
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Apr 2021 12:33 PM
पांचवी से लेकर हाई स्कूल पास तक आवेदन कर सकती हैं लेकिन चयन मेरिट लिस्ट से होगा . इस लिस्ट को तैयार करने में स्नातक तक के अंको को जोड़ा जायेगा. घर बैठे आप आवेदन कर सकते हैं अगर आपका चयन होता है, तो इसकी जानकारी भी आपको मिल जायेगी.
अगर आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो यह आपके लिए बेहतर मौका है. उत्तर प्रदेश सरकार ने 53 हजार भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. आज आवेदन की अंतिम तारीख है. अगर आप इसमें आवेदन करना चाहते हैं तो बेहद सरल और आसान तरीके से आवेदन कर सकते हैं.
इन सारी भर्तियों से आगरा, अंबेडकरनगर, अमेठी, फैजाबाद, फिरोजाबाद, हाथरस, मऊ और सहारनपुर जिलों की आंगनबाड़ी में कार्यकत्रियों व सेविकाओं के पदों को भरा जाना है. आवेदन के लिए आपके पास सिर्फ आज तक का मौका है.
Also Read: मुंबई को दिल्ली ने पछाड़ा एक दिन में सर्वाधिक कोरोना संक्रमण के मामले, टूट गये सारे रिकार्ड
अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो balvikasup.gov.in की वेबसाइट पर जायें और आवेदन भरें. आप हिंदी या अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में आवेदन भर सकते हैं आवेदन चार भागों में भरा जायेगा जिसमें भाग 1 में आपको निजी जानकारी देनी होगी, भाग 2 में शैक्षणिक योग्यता के संबंध में जानकारी देनी होगी , भाग 3 में फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करना होगा इसके बाद भाग 4 में आपको सहमति देनी होगी और आवेदन ऑनलाइन जमा कर देना होगा.
योग्यता: पांचवी से लेकर हाई स्कूल पास तक आवेदन कर सकती हैं लेकिन चयन मेरिट लिस्ट से होगा . इस लिस्ट को तैयार करने में स्नातक तक के अंको को जोड़ा जायेगा. घर बैठे आप आवेदन कर सकते हैं अगर आपका चयन होता है, तो इसकी जानकारी भी आपको मिल जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










