ePaper

पश्चिम बंगाल : संदेशखाली मामले में बंगाल सरकार को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने एथिक्स कमेटी की कार्रवाई पर लगाई रोक

Updated at : 19 Feb 2024 5:22 PM (IST)
विज्ञापन
Supreme Court

Supreme Court

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा सांसद की शिकायत पर लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने मुख्य सचिव, डीजीपी को जारी नोटिस पर रोक लगा दी है.

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हुई हिंसा के मामले में उच्चतम न्यायालय ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद सुकांत मजूमदार की ‘कदाचार’ संबंधी शिकायत पर लोकसभा सचिवालय की विशेषाधिकार समिति द्वारा पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और अन्य के खिलाफ जारी नोटिस पर सोमवार को रोक लगा दी है. पिछले सप्ताह पश्चिम बंगाल के हिंसा प्रभावित संदेशखाली जाने से रोकने पर भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस कर्मियों से झड़प हो गयी थी, जिसमें मजूमदार को चोटें आईं थीं.

सुप्रीम कोर्ट ने एथिक्स कमेटी की कार्रवाई पर लगाई रोक

भारत के प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला व न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने पश्चिम बंगाल के अधिकारियों की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और अभिषेक सिंघवी की दलीलों पर संज्ञान लेते हुए सोमवार को उनकी (अधिकारियों की) उपस्थिति के लिए जारी नोटिस पर रोक लगा दी.लोकसभा सचिवालय की ओर से पेश अधिवक्ता ने शीर्ष अदालत द्वारा रोक लगाने के फैसले का विरोध करते हुए कहा कि यह विशेषाधिकार समिति की पहली बैठक है.

पश्चिम बंगाल : सुकांत मजूमदार से मिलने पहुंचे सौरभा गांगुली, आज भाजपा नेता को अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी

चार सप्ताह के भीतर मांगा जवाब

अधिवक्ता ने कहा, ” उन पर कोई आरोप नहीं लगाया जा रहा. यह एक नियमित प्रक्रिया है. एक बार जब कोई सांसद नोटिस भेजता है और अध्यक्ष को लगता है कि मामले पर गौर करने लायक कुछ है तो नोटिस जारी किया जाता है. पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव भगवती प्रसाद गोपालिका और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार को लोकसभा सचिवालय ने सोमवार को पेश होने के लिए नोटिस जारी किया था.पीठ ने लोकसभा सचिवालय व अन्य को नोटिस जारी करते हुए चार सप्ताह के भीतर जवाब मांगा और इस बीच निचले सदन की समिति की कार्यवाही पर रोक लगा दी.

सुकांत मजूमदार और अन्य को पिछले सप्ताह संदेशखाली में प्रवेश करने पर लगाया गया था रोक

सांसद सुकांत मजूमदार और अन्य को पिछले सप्ताह संदेशखाली में प्रवेश करने से रोक दिया गया था.संदेशखाली इलाके में बड़ी संख्या में महिलाओं द्वारा तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता शाहजहां शेख और उनके समर्थकों पर जबरदस्ती जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाए जाने से तनाव व्याप्त है.

पटना में होगा भारत का सबसे बड़ा लॉ कॉन्क्लेव, जुटेंगे सु्ब्रह्मण्यम स्वामी सहित कई न्यायविद

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola